हेलेन (चंद्रमा)
कैसिनी से खींची गई हेलेन की एक तस्वीर (3 मार्च 2010) | |
खोज | |
|---|---|
| खोज कर्ता | लैक्युस और लेकाच्युक्स |
| खोज का स्थान | पिक डू मिडी वेधशाला |
| खोज की तिथि | 1 मार्च 1980 |
उपनाम | |
| प्रावधानिक नाम |
|
| अर्ध मुख्य अक्ष | 377,396 किमी |
| विकेन्द्रता | 0.0022 |
| परिक्रमण काल | 2.736915 दिवस |
| झुकाव | 0.199° (शनि के विषुव वृत्त से) |
| स्वामी ग्रह | |
भौतिक विशेषताएँ | |
| परिमाण | 43.4×38.2×26 किमी [1] |
| माध्य त्रिज्या | 17.6 ± 0.4 किमी [1] |
| अल्बेडो | 1.67 ± 0.20 (ज्यामितिय) [2] |
हेलेन (Helene) ( HEL-ə-nee; यूनानी : Ἑλένη), शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है। यह 1980 में पियरे लैक्युस और जीन लेकाच्युक्स द्वारा पिक डू मिडी वेधशाला में भूआधारित प्रेक्षणों से खोजा गया तथा S/1980 S 6 पदनाम से नवाजा गया था।[3] 1988 में यह आधिकारिक तौर पर हेलेन पर नामित हुआ जो कि ग्रीक पौराणिक पात्र क्रोनस (सेटर्न) की नवासी थी। [4] यह उपग्रह Saturn XII(12) तौर पर भी नामित है (यह संख्या 1982 में खोज से प्राप्त हुई है।), साथ ही यह डायोनी B से भी नामित है, क्योंकि यह डायोनी का सह-कक्षीय है तथा उसके अधीनस्थ लाग्रंगियन बिंदु L4 पर स्थित है। यह ज्ञात चार ट्रोजन उपग्रहो में से एक है।
