ह्यंडै मोटर कंपनी (कोरियाई: 현대자동차, 現代自動車; अंग्रेज़ी: Hyundai Motor Company; File:현대자동차.ogg(info)), एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय सियोल में है। कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी और इसकी 32.8% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किआ मोटर्स और इसकी 100% स्वामित्व वाली सहायक सहायक कंपनी जेनेसिस मोटर्स[5] को मिला कर, ह्यंडै मोटर समूह स्थापित की गई थी। यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता कंपनी है।[6]
ह्यंडै, उल्सान, दक्षिण कोरिया में दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत मोटरवाहन निर्माण कारखाना संचालित करती है[7], जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 लाख इकाई है। कंपनी दुनियाभर में करीब 75,000 लोगों को रोजगार देती है। ह्यंडै अपने वाहनों को 193 देशों में 5000 डीलरशिप और शोरूम के माध्यम से बेचती है।[8]
क्षेत्रीय संचालन
भारत
श्रीपेरंबुदुर के पास इरुंगट्टुकोटाई में हुंडई के विनिर्माण कारखाना, चेन्नई, भारत
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड[9] भारत में वर्तमान में दूसरा सबसे बड़ा वाहन निर्यातक है।[10] यह भारत को छोटी कारों के लिए वैश्विक विनिर्माण का केन्द्र बना रही है।
हुंडई भारत में कई उत्पाद बेचती है, सबसे लोकप्रिय सैंट्रो जिंग, आई10[11], हुंडई ईओन और आई20 हैं। 3 सितंबर 2013 को, हुंडई ने अपने सबसे सफल कार का पेट्रोल और डीजल संस्करणों में नया उत्पाद ग्रैंड आई10[12] जारी किया। इसके अन्य उत्पाद में गेटज़, एक्सेंट, एलांत्र, दूसरी पीढ़ी की वरना, सांता फ़े और सोनाटा ट्रांसफ़ॉर्म शामिल हैं। हुंडई का भारत के तमिलनाडु राज्य में श्रीपेरंबदुर में दो विनिर्माण संयंत्र स्थित हैं। दोनों संयंत्रों की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 600,000 इकाइयों की है। वर्ष 2007 में, हुंडई ने हैदराबाद में अपनी आरएंडडी सुविधा कि शुरूआत की, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के करीब 450 इंजीनियर कार्यरत है।
जून 2017 में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कारों के लिए छूट प्रदान करने के संबंध में अनुचित व्यापारिक व्यवहारों के लिए 87 करोड़ ($13.6मिलियन) का कंपनी पर जुर्माना लगाया।[13]
उत्पाद
वर्तमान
सेडान, हैचबैक और स्पोर्ट्स कारें
एक्सेंट/वरना
असलन
एलांट्रा/एवेंटे/लेंट्रा
इओन
आई20
ग्रांडेयर/अजेरा/एक्सजी (मूल रूप से हुंडई और मित्सुबिशी की एक संयुक्त परियोजना)
यह पृष्ठ इस विकिपीडिया लेख पर आधारित है पाठ CC BY-SA 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है; अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं. छवियाँ, वीडियो और ऑडियो उनके संबंधित लाइसेंस के तहत उपलब्ध हैं।.