हिन्दवी
![]() | |
प्रकार | साहित्य |
---|---|
उपलब्ध भाषा | हिंदी |
मालिक | रेख़्ता फ़ाउंडेशन[1] |
संस्थापक | संजीव सराफ़ [2] |
जालस्थल | hindwi |
व्यावसायिक | नहीं |
पंजीकरण | ऐच्छिक |
शुरू | जुलाई 31, 2020 |
वर्तमान स्थिति | ऑनलाइन |
सामग्री लाइसेंस | क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स[3] |
हिन्दवी हिंदी साहित्य को समर्पित एक वेबसाइट है जिसमें आदि से लेकर आधुनिक काल तक के 600 से अधिक कवियों की 10,000 से अधिक काव्य-रचनाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें विस्तार जारी है। यहां हिंदी-काव्य-परंपरा को अलग-अलग विभागों में वर्गीकृत किया गया है। छंद के भिन्न-भिन्न अनुशासनों और कालक्रमानुसार कविता को श्रेणीबद्ध किया गया है। साथ ही समकालीन विमर्शों से संबंधित कविता, विषयानुसार कविता और लोकप्रिय कविता भी एक स्थान पर एकत्र है। हिंदी-काव्य-परंपरा के सभी प्रमुख कवियों का सम्मिलन ‘हिन्दवी’ पर प्रस्तुत है। यहाँ कवियों, लेखकों और कलाकारों की आवाज़ में उनकी रचनाओं को ऑडियो और वीडियो रूप में भी रखा गया है। हिन्दवी का प्रचार-प्रसार अधिकाधिक हो इसलिए इसे नई टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करके डेस्कटॉप और लैपटॉप कम्प्यूटरों के साथ-साथ टैबलेट और मोबाइल फ़ोन पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।[4] हिन्दवी में ई-पुस्तक श्रेणी भी है, जहाँ हिंदी की पुरानी किताबों के साथ-साथ हिंदी कविता और साहित्य से संबंधित आधुनिक पुस्तकों को भी डिजिटाइज़ करके संरक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा यहाँ अनूदित और बाल-साहित्य का भी विशेष स्थान है और ब्लॉग का भी ताकि साहित्य के समृद्ध संसार से नित नया साक्षात्कार किया जा सके।[5]
- ↑ "हिंदी साहित्य और भाषा को डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने की कोशिश हिंदवी ओआरजी". दैनिकजागरण.
- ↑ "संस्थापक : परिचय". हिन्दवी.
- ↑ "अस्वीकरण". हिन्दवी.
- ↑ ऑर्ग, हिन्दवी. "हिन्दवी साइट परिचय". अभिगमन तिथि १४ जनवरी २०२४.
- ↑ "हिंदी साहित्य और भाषा को डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने की कोशिश हिंदवी ओआरजी". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2021-06-20.