सामग्री पर जाएँ

हल्द्वानी नगर निगम

नगर निगम हल्द्वानी उत्तराखण्ड के हल्द्वानी, काठगोदाम तथा रानीबाग नगरों को नियंत्रित करने वाला नागरिक निकाय है।[1] इसकी स्थापना २०११ में तत्कालीन हल्द्वानी-काठगोदाम नगरपालिका परिषद के उन्नयन द्वारा हुई थी। जोगिंदर रौतेला हल्द्वानी के वर्तमान महापौर हैं।

इतिहास

वर्तमान हल्द्वानी नगर की स्थापना वर्ष १८३४ में कुमाऊँ मण्डल के तत्कालीन कमिश्नर, जी° डब्लू° ट्रेल द्वारा की गयी थी। १८८५ में टाउन अधिनियम लागू होने के बाद नोटिफाईड संख्या १६४-६६-६४ दिनांक २ फ़रवरी १८८७ द्वारा हल्द्वानी नगरपालिका कमेटी गठित की गयी तथा इसकी प्रथम बैठक १२ फ़रवरी १८९७ को हुई। सन् १९०४ में हल्द्वानी की नगर पालिका को रद्द कर इसे "अधिसूचित क्षेत्र" की श्रेणी में रख दिया गया था। १९०७ में हल्द्वानी को क़स्बा क्षेत्र घोषित किया गया।

इसके बाद संयुक्त प्रान्त की सरकार की अधिसूचना ३६०१/११-४३९-४० दिनांक २१ सितम्बर १९४२ द्वारा हल्द्वानी नगर में काठगोदाम-रानीबाग नगर क्षेत्र को मिलकर इसे अधिसूचित क्षेत्र से तृतीय श्रेणी, १९५६ में द्वितीय श्रेणी, तथा उ.प्र. शासन विभाग की अधिसूचना संख्या ११७०९(iii)/XI ए-१९६६ लखनऊ, दिनांक ५ सितम्बर १९६६ के द्वारा १ दिसम्बर १९६६ से प्रथम श्रेणी नगरपालिका घोषित किया गया।

वर्ष २००१ की जनगणना के अनुसार इस पालिका की जनसंख्या १,२७,६०३, तथा क्षेत्रफल १०.६२ वर्ग किलोमीटर था। २१ मई २०११ को हल्द्वानी-काठगोदाम को नगर पालिका परिषद से नगर निगम घोषित किया गया। वर्ष २०११ की गणना के अनुसार नगर निगम हल्द्वानी की जनसंख्या बढ़कर ५,७१,३५३ है, तथा देहरादून के बाद यह उत्तराखण्ड की दूसरा सबसे बड़ी नगर निगम है

वार्ड

वार्ड संख्यावार्ड का नामशामिल क्षेत्र
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र
रानीबागरानीबाग, हाजी मोहल्ला, नई बस्ती, बद्रीपुरा
काठगोदामदमवाढूंगा , रेलवे कॉलोनी, काठगोदाम, दमवाढूंगा बाईपास रोड
हरिपुर कर्नलश्रमिक बस्ती, शीशमहल, वैशाली कालोनी, वैलेजली लॉज
आवास विकासआवास विकास, नालापार, मुखर्जी कंपाउंड, एवेन्यू पार्क
पॉलीशीटनहर कवरिंग, पॉलीशीट, दमवाढूंगा, पनचक्की
सुभाषनगरसुभाषनगर, गोविन्दपुरा, आदर्श कालोनी, गुरूनानक पुरा
भोटिया पड़ावभोटियापड़ाव, गोरखपुर, शान्ति कुंज
जगदंबा नगरकुल्यालपुरा, जगदंबानगर, जौहारनगर, दो नहरिया
तल्ली बमौरीमहेशनगर, आनंदपुरी, कलावती कालोनी
१०मल्ला गोरखपुरसखावतगंज, गुरू तेगबहादुर मार्ग, शक्तिफार्म
११तल्ला गोरखपुरआनंदबाग, बद्रीपुरा, पांडे निवास, खाम बंगला
१२राजेन्द्र नगरराजेन्द्र नगर (लाईन संख्या १, २, ३) और नई बस्ती
१३राजपुराचौथराम पड़ाव, राजपुरा, निगम सीमा लाइन, नई बस्ती
१४टनकपुर रोडवारसी कालोनी, गोलचा कंपाउड, जाम फैक्ट्री, बजरी कंपाउड
१५किदवई नगरकिदवई नगर, रेलवे कालोनी, जवाहरनगर, ढोलक बस्ती
१६बाजार क्षेत्रपटेल चौक, तहसील क्षेत्र, रेलवे बाजार, बढई लाइन, सदर बाजार, मीरा मार्ग
१७हीरानगरहीरानगर, गुसाईनगर, सतीश कालोनी, संजय कालोनी
१८शिवपुरीभोलानाथ गार्डन, भवानी गंज, शिवपुरी आरके गार्डन , कारखाना बाजार
१९रामपुर रोडरामपुर रोड (गली संख्या १ से लेकर गली संख्या ११ तक)
२०पर्वतीय मोहल्लाहिमालय फार्म, पर्वतीय मोहल्ला, मेडिकल कालेज, एमबी ट्र्स्ट, राम मंदिर
२१वनभूलपुरा–१लाइन संख्या १ से लेकर लाइन संख्या ७ तक
२२वनभूलपुरा–2लाइन संख्या ८ से लाइन संख्या १४ तक
२३वनभूलपुरा–3लाइन संख्या १५ और लाइन संख्या १६
२४गफूरबस्तीगफूर बस्ती, चिराग अली शाह, वनभूलपुरा लाईन १७
२५वनभूलपुरा–4नई बस्ती और वनभूलपुरा चोरगलिया रोड
२६नई बस्तीवनभूलपुरा लाइन संख्या १८ का हिस्सा, ठोकर लाइन, रेलवे लाइन
२७गांधीनगरगांधीनगर, अंबेडकनगर
२८बरेली रोडधर्मपुरा सफदर का बगीचा, एफटीआई, शीशमबाग, कब्रिस्तान क्षेत्र, उजालानगर, कृष्णा कालौनी
२९इंदिरानगरइंदिरानगर, पश्चिमी हिस्सा, मंडी से गौला सड़क
३०इंदिरानगर दक्षिणकाबुल का बगीचा, पप्पू का बगीचा, इंदिरानगर
३१कंपनी बागमलिक का बगीचा, कंपनी बाग
३२इंदिरानगर पश्चिमइंदिरानगर पश्चिम, मोहम्मदी चौक, दुर्गा मंदिर
३३इंदिरानगर पूर्वीइंदिरानगर बड़ी सड़क से पूर्व, छोटी सड़क
३४ब्यूरा दमवाढूंगाहीरागढ, दलीप सिंह ब्यूराखाम, बंदोबस्ती कोर्ता दमवाढूंगा, बंदोबस्ती भाग-१
३५दमवाढूंगा बंदोबस्तीदमवाढूंगा बंदोबस्ती, जवाहर ज्योति आंशिक, दमवाढूंगा खाम भाग-१
३६जवाहर ज्योति १जवाहर ज्योति प्रथम, दमवाढूंगा बंदोबस्ती भाग-१
३७जवाहर ज्योति २जवाहर ज्योति भाग-२, हरिपुर सील, हरिपुर गांगू, बिठौरिया संख्या २
कालाढूँगी विधानसभा क्षेत्र
३८बिठौरिया नं. १पनियाली तोक , बिठौरिया संख्या १ भाग-१
३९लोहरियासाल मल्लाबिठौरिया संख्या एक भाग १ , लोहरिया साल मल्ला, चीनपुर भाग १
४०लोहरियासाल तल्लाहिम्मतपुर मल्ला भाग-१, लोहरियासाल तल्ला भाग-१
४१भगवानपुरभगवानपुर जयसिंह, भगवानपुर बिचला, भगवानपुर तल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा, नरसिंह तल्ला कमुआ
४२हरिनगरहरिनगर , हिम्मतपुर मल्ला, हरिपुर नायक भाग एक
४३छड़ायलजयदेवपुर, छड़ायल नयाबाद, छड़ायल सुयाल , छड़ायल नायक १
४४कुसुमखेड़ा पश्चिमीकुसुमखेड़ा भाग १, एकता विहार, भूमिया विहार, उत्तरांचल विहार, जोशी विहार, मोतीनगर, मधुवन विहार, संगम विहार
४५कुसुमखेड़ा पूर्वीकोहली कालौनी, आनंदीपुर, कृष्णा विहार, शिव विहार, गुरूकुल विहार
४६बिठौरिया पश्चिमीबिठौरिया नं. एक भाग,चीनपुर भाग, चंबलपुर की सड़क
४७बिठौरिया पूर्वीबिठौरिया नं. एक भाग एक, नारायण नगर रोड
४८बमौरी मल्लीबमौरी तल्ली दमवाढूंगा , बमौरी तल्ली बंदोबस्ती एक
४९बमौरी बन्दोबस्तीबमौरी तल्ली बंदोबस्ती का शेष भाग
५०आदर्शनगर एकबमौरी तल्ली खाम, बमौरी तल्ली बंदोबस्ती एक, श्याम विहार फेज २, मुखानी बसंत विहा, शिवपुरम
५१मुखानी प्रथमबमौरी तल्ली खाम भाग, मुखानी शिवपुरम, चन्द्रावती कालोनी, देवेन्द्रपुरी १, बृजवासी कालोनी, भगत देशराज कालोनी
५२मुखानी द्वितीयछोटी मुखानी, जज फार्म पश्चिमी
५३मुखानी तृतीयरूपनगर, जज फार्म पूर्वी, डहरिया , हरिपुर सूखा, आईटीआई क्षेत्र
५४मुखानी चतुर्थछड़ायल सुयाल भाग १, नीलयम कालौनी फार्म संख्या ३
५५मुखानी पंचममानपुर उत्तर, डहरिया, मुखानी, सीएमटी कालोनी, सत्यलोक कालोनी, टीचर्स कालोनी, गोपीनाथ पार्क
५६मानपुरमानपुर उत्तर भाग, मानपुर पूर्व, मानपुर पश्चिम , प्रेमनगर ,जीतपुर नेगी
लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र
५७हल्द्वानी तल्लीहल्द्वानी तल्ली भाग मंडी समिति, अलकनंदा मानपुर कालोनी, मोरारजीनगर
५८हल्द्वानी तल्लीहल्द्वानी तल्ली भाग ओल्ड आईटीआई , खन्ना फार्म
५९गौजाजाली उत्तरगौजाजाली उत्तरा भाग-१, दक्षिण में गूल की सीमा तक
६०गौजाजाली १गौजाजाली बिजली, पूर्व में तीनपानी काठगोदाम बाईपास रोड तक
  1. "उत्तराखण्ड के नगर निकाय" (PDF). मूल (PDF) से 23 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018. |archiveurl= और |archive-url= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |archivedate= और |archive-date= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद)