सामग्री पर जाएँ

हरविंदर सिंह (आर्चर)

हरविंदर सिंह

2021 में सिंह
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 25-02-1991 (1991-02-25) (आयु 33)
कैथल, हरियाणा, भारत

हरविंदर सिंह (जन्म 25 फरवरी 1991) एक भारतीय पैरालंपिक तीरंदाज हैं।[1] वह दोहरे पैरालंपिक पदक विजेता हैं, जिन्होंने 2024 पेरिस में स्वर्ण और 2020 टोक्यो में पुरुष एकल रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।[2] उनके पदक भारत के लिए पहले पैरालंपिक तीरंदाजी पदक थे।[3][4]

प्रारंभिक जीवन

सिंह का जन्म कैथल, हरियाणा में हुआ था। उन्हें स्पोर्ट्स एनजीओ, ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट का समर्थन प्राप्त है।[5]

कैरियर

सिंह ने 2018 एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक और टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता।[6] 2022 एशियाई पैरा गेम्स में, वह कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।[7]

2024 में पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता में, उन्होंने चेक गणराज्य में कांस्य पदक जीता। विश्व तीरंदाजी ओशिनिया पैरा ग्रांड प्रिक्स में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कांस्य पदक जीता।[8]

इन्हे भी देखें

सन्दर्भ

  1. "SINGH Harvinder". Tokyo 2020 Paralympics. Tokyo Organising Committee of the Olympic and Paralympic Games. मूल से 4 September 2021 को पुरालेखित. Date of Birth: 25 Feb 1991 / Place of birth: KAITHAL
  2. "Harvinder Singh wins bronze, India's first ever archery medal at Paralympics". The Telegraph (अंग्रेज़ी में). India. 3 September 2021. अभिगमन तिथि 12 October 2022.
  3. "Tokyo Paralympics: Harvinder Singh wins bronze, India's first-ever medal in archery". The Bridge - Home of Indian Sports (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 3 September 2021.
  4. "Tokyo Paralympics: Harvinder Singh wins bronze, India's first archery medal". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 3 September 2021.
  5. "Para Archery | OGQ". ogq.org. अभिगमन तिथि 2024-07-24.
  6. "Tokyo Paralympics, archery: India's Harvinder Singh wins bronze with thrilling win in a shootoff". Scroll.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 3 September 2021.
  7. "World Archery: Harvinder Singh Biography". World Archery (अंग्रेज़ी में).
  8. "Harvinder Singh | World Archery". www.worldarchery.sport (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-24.