स्प्राइट
| प्रकार | नींबू |
|---|---|
| उत्पादक | द कोका-कोला कंपनी |
| उत्पत्ति देश | जर्मनी |
| शुरूआत | 1961 |
| संबंधित उत्पाद | सेवन अप |
स्प्राइट कोका-कोला कंपनी द्वारा बनाया गया रंगहीन, नींबू के स्वाद वाला शीतल पेय का एक अमेरिकी स्वामित्व वाला ब्रांड है। स्प्राइट कई स्वादों में आता है, जिसमें क्रैनबेरी, चेरी, अंगूर, संतरा, ट्रॉपिकल, अदरक और वैनिला शामिल हैं। स्प्राइट को मुख्य रूप से सेवन अप से प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाया गया था।