सोजु
| सोजु | |
|---|---|
| हांगुल | 소주 |
| हंजा | 燒酒 |
| संशोधित रोमनीकरण | Soju |
| देवनागरीकरण | सोजु |
सोजु, कोरिया का एक स्थानीय आसुत पेय है। इसका स्वाद वोदका के समान होता है, हालांकि अक्सर यह वोदका से थोड़ा ज्यादा मीठा होता है क्योंकि निर्माण प्रक्रिया के दौरान इसमें शक्कर मिलाई जाती है। इसका सेवन सामान्यतः इसमें बिना कुछ मिलाये ही किया जाता है।