सेर (वज़न का माप)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/94/Abrus_precatorius_seeds.jpg/240px-Abrus_precatorius_seeds.jpg)
सेर भारतीय उपमहाद्वीप का एक पारम्परिक वज़न का माप है। आधुनिक वज़न के हिसाब से ऐक सेर लगभग ९३३ ग्राम के बराबर है, यानि एक किलोग्राम से थोड़ा कम।[1]
पारम्परिक भारतीय वज़न
पारम्परिक भारतीय वज़न इस प्रकार हैं[2] -
- ८ धान की एक रत्ती' बनती है
- ८ रत्ती का एक माशा बनता है
- १२ माशों का एक तोला बनता है
- ५ तोलों की एक छटाक बनती है
- १६ छटाक का एक सेर बनता है
- ५ सेर की एक पनसेरी बनती है
- ८ पनसेरियों का एक मन बनता है|
सन्दर्भ
- ↑ Annemarie Schimmel, Burzine K. Waghmar (2004), The empire of the great Mughals: history, art and culture, Reaktion Books, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781861891853, मूल से 28 मई 2013 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2011
- ↑ James Prinsep, Henry Thoby Prinsep (1858), Essays on Indian antiquities, historic, numismatic, and palæographic, of the late James Prinsep, J. Murray