सामग्री पर जाएँ

सीबी मुथम्मा

भारत की प्रथम महिला राजनयिक जन्म 1924

निधन- 15 अक्टूबर 2009 जीवन परिचय

मुथम्मा का जन्म 1924 कर्नाटक के कोडागु जिले के विराजपेट गाँव में हुआ था। वे हंगरी, नीदरलैंड और घाना में भारत का राजदूत रहीं थीं। वे यूरोप, एशिया और अफ्रीका में भी कई भारतीय राजनयिक मिशनों का हिस्सा रही थीं।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पासकर 1949 में सिविल सेवा में आने वाली मुथम्मा भारत की प्रथम महिला थीं। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र के रूप में भारतीय विदेश सेवा का चुनाव किया। उनकी पहली नियुक्ति भारतीय दूतावास, पेरिस में तीसरे सचिव के रूप में हुइ। 15 अक्टूबर 2009 को बंगलौर के एक निजि अस्पताल में उनका निधन हो गया।