सामग्री पर जाएँ

सिद्धि इडनानी

सिद्धि इडनानी

2022 में सिद्धि
जन्म 10 जनवरी 1996 (1996-01-10) (आयु 28)
मुंबई , महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2017–वर्तमान

सिद्धि इदनानी (जन्म 10 जनवरी 1996) एक भारतीय अभिनेत्री है जो तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म जाम्बा लकीदी पम्बा से अभिनय की शुरुआत की थीं। सिद्धि को तमिल फिल्म वेंधु थानिंधथु काडू (2022) में "पावई" की भूमिका निभाने के लिए समीक्षकों से सराहना मिली थीं।[1] उन्होंने 2023 में हिन्दी फिल्म द केरल स्टोरी से हिन्दी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत की।[2]

व्यक्तिगत जीवन

सिद्धि इदनानी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ। उनके पिता अशोक इदानी एक व्यवसायी और आवाज मॉड्यूलेशन ट्रेनर हैं और उनकी माँ फाल्गुनी दवे एक टेलीविजन अभिनेता हैं।[3]

करियर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर कलाकार के रूप में की थी। वह मिस दीवा अहमदाबाद में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।[3]

इदनानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म ग्रैंड हाली से की थीं। उन्होंने 2018 में पेरिस में आयोजित हुए मिस सुपरटैलेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।[3]

सिद्धि ने जून 2018 में जाम्बा लकीदी पम्बा फिल्म से तमिल सिनेमा में अभिनय की शुरुआत की। उनकी दूसरी तमिल फिल्म प्रेमा कथा चित्रम 2 नंदिता श्वेता और सुमंत अश्विन के साथ थीं, जो 2019 में रिलीज़ हुई थीं।

फिल्मोग्राफी

वर्षशीर्षकभूमिकाभाषा नोट्स
2016ग्रैंड हालीनिरालीगुजरातीडेब्यू फिल्म
2018जाम्बा लकीदी पम्बापल्लवीतेलुगुतेलुगु डेब्यू
प्रेमा कथा चित्रम 2बिंदु
2020अनुकुन्नदी ओकती अयिनादी ओकतीसिद्धि
2022वेंदु तनिधाथु काडू पावीतमिलतमिल डेब्यू
2023द केरल स्टोरीगीतांजलिहिन्दीहिन्दी डेब्यू
कथार बाशा एंड्रा मुथुरामलिंगमतमिलसेल्वीतमिल
लंबितनूरु कोडी वानविलफेन्नीतमिल फिल्मांकन

सन्दर्भ

  1. "'Jamba Lakidi Pamba movie details". The Times of India.
  2. "Meet Siddhi Idnani, The Kerala Story star who represented India in Paris, made her debut in Gujarati film". DNA India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-05-09.
  3. Rajkamal. Interview : Siddhi Idnani #JambaLakidiPamba Archived 2023-05-14 at the वेबैक मशीन. Filmybuzz.

बाहरी कड़ियाँ