सामग्री पर जाएँ

सवुक्कु

सवुक्कु
चित्र:Savukku logo.jpg
वेबसाइट का प्रतीक चिह्न - "घोड़े पर चाबुक लिए एक चरवाहे का चित्र"
प्रकार
गुमनाम ब्लॉग
उपलब्ध भाषातमिल, अंग्रेज़ी
मालिकसवुक्कु शंकर
निर्माताअनेक
जालस्थलsavukkuonline.com
व्यावसायिकNo
शुरूसितम्बर 2010; 14 वर्ष पूर्व (2010-09)
वर्तमान स्थितिअत्यधिक सक्रिय

सवुक्कु (अंग्रेजी: व्हिप; हिन्दी: कोड़ा) एक वेबसाइट है। इस वेबसाइट को तमिलों का विकीलीक्स कहा गया है।[1] इस वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले लेख तमिल और अंग्रेजी भाषा में होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे सवुक्कु शंकर उर्फ ​​अचिमुथु शंकर चलाते हैं, जो सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में एक पूर्व लोअर डिवीजन क्लर्क थे।[2] इस वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले गुमनाम लेख भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों, राजनेताओं, न्यायाधीशों और पत्रकारों के विषय में होते हैं।

इस वेबसाइट की शुरुआत सितंबर 2010 में हुई थी। वेबसाइट पर प्रकाशित लेखों में उनके लेखक या प्रकाशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है। वर्ष 2008 में अचिमुथु शंकर ने कथित तौर पर डीवीएसी के तत्कालीन निदेशक एस.के. उपाध्याय और राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव एल.के. त्रिपाठी के बीच टेप की गई बातचीत की प्रतिलिपि अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र डेक्कन क्रॉनिकल को लीक कर दी थी। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया उन्हें थर्ड-डिग्री टॉर्चर का दिया गया। जमानत पर रिहा होने के बाद, उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया और बाद में उन्होंने जो जानकारी इकट्ठी की थी उसे सार्वजनिक करने के लिए एक ब्लॉग पोस्ट किया। इसके कारण शंकर की दूसरी बार गिरफ्तारी हुई। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अपने ब्लॉग को सवुक्कु नामक एक वेबसाइट में बदल दिया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Court blocks Tamil 'Assange' Shankar's website savukku.net" [न्यायालय ने तमिल "असांज' शंकर की वेबसाइट सवुक्कु डॉट नेट को प्रतिबंधित किया]. आईएबएन लाइव (अंग्रेज़ी में). 5 मार्च 2014. मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
  2. "Achimuthu Sankar: A loose canon or a homegrown Assange?" [अचिमुथु शंकर: एक सस्ती कसौटी या देशी असांज?]. बिजनस स्टैण्डर्ड (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.