श्रृंखला खतिवड़ा
श्रृंखला खतिवड़ा | |
---|---|
![]() मिस नेपाल वर्ल्ड 2018 के लिए ताज पहनाया गया। | |
जन्म | 3 नवम्बर 1995 हेटौड़ा, मकवानपुर जिला, नेपाल |
शिक्षा | बैचलर इन आर्किटेक्चर |
शिक्षा की जगह | फुलचोक कैम्पस |
पदवी | मिस नेपाल 2018 |
ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच (1.65 मी॰) [1] |
श्रृंखला खतिवड़ा (जन्म नवंबर 3, 1995 नेपाली: श्रृंखला खतिवडा) एक वास्तुकार और नेपाली सुंदरी प्रतियोगीता की शीर्षकधारी हैं जिन्हें मिस वर्ल्ड 2018 के लिए ताज पहनाया गया है।[2][3][4]। वह मिस वर्ल्ड 2018 में नेपाल का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
जीवनी और पारिवारिक परिदृश्य
खतिवड़ा का जन्म हेटौड़ा, प्रदेश संख्या 3 में हुआ था। ये उस परिवार से संबंधित हैं जिनका परिवार राजनीतिक परिदृश्य के घेरे में आता है। उनके पिता, श्री बिरोध खतिवड़ा नेकपा (संमाले) के नेता हैं, जो चौथी बार आम चुनाव में केंद्रीय संसदीय सदस्य के तौर पर मकवानपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 से निर्वाचित हुए हैं। उनकी माता मुनु सिग्देल नेकपा (संमाले), मकवानपुर जिला की अध्यक्षा हैं और प्रदेश संख्या 3 प्रदेश सभा की सदस्य भी हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है, जो ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। खतिवड़ा वर्तमान में थालसिखेल, ललितपुर में अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ रहती हैं।
मिस नेपाल 2018
श्रृंखला ने मिस नेपाल वर्ल्ड 2018 का खिताब निकिता चंदक का अनुगामी बनते हुए जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमांडू में 11 अप्रैल 2018 को हुआ था।
मिस वर्ल्ड 2018
श्रृंखला अभी विश्व के 118 प्रतियोगियों के साथ मिस वर्ल्ड 2018 में भाग ले रही हैं। यह खिताब जीतने वाली प्रतियोगी पिछले साल की मिस वर्ल्ड-2017 की विजेता भारत की मानुषी छिल्लर की अनुगामी होगी। मिस वर्ल्ड 2018 प्रतियोगिता का आयोजन 8 दिसंबर 2018 को चीन के सान्या में होगा।
सन्दर्भ
- ↑ "Shrinkhala Khatiwada Miss Nepal 2018". Celebrities Facts. मूल से 30 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-10-29.
- ↑ "Shrinkhala Khatiwada crowned 24th Miss Nepal". The Himalayan Times. मूल से 12 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 April 2018.
- ↑ "Shrinkhala Khatiwada crowned Miss Nepal World 2018 - BeautyPageants". Femina Miss India. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-04-12.
- ↑ "Shrinkhala Khatiwada crowned [Miss Nepal World 2018]" (अंग्रेज़ी में). मूल से 21 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-04-12.
बाहरी कड़ियाँ
इंस्टाग्राम पर Shrinkhala Khatiwada
सम्मान एवं उपलब्धियाँ | ||
---|---|---|
पूर्वाधिकारी निकिता चंदक ( ![]() | मिस नेपाल वर्ल्ड 2018 | उत्तराधिकारी -- |
साँचा:Nepalese Beauty Pageant Representativesसाँचा:Miss World 2018 delegates