वेल्स फ़र्गो (कंपनी)
![]() कंपनी का लोगो | |
![]() वेल्स फ़ार्गो का कॉर्पोरेट मुख्यालय परिसर सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया | |
कंपनी प्रकार | पब्लिक |
---|---|
आई.एस.आई.एन | US9497461015 ![]() |
उद्योग | financial sector ![]() |
स्थापित | जनवरी 24, 1929संयुक्त राज्य अमेरिका (नॉर्थवेस्ट बैनकॉर्पोरेशन के रूप में) में | मिनियापोलिस, मिनेसोटा,
स्थापक |
|
मुख्यालय | सैन फ़्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस. (कार्पोरेट); न्यूयॉर्क |
स्थानों की संख्या |
|
आय | ![]() |
परिचालन आय | ![]() |
शुद्ध आय | ![]() |
कुल संपत्ति | ![]() |
कुल हिस्सेदारी | ![]() |
कर्मचारियों की संख्या | 238,698 (2022) |
जालस्थल | wellsfargo.com |
वेल्स फ़र्गो एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी है।[1] यह कंपनी 35 देशों में काम करती है और दुनिया भर में 70 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।[2] स्विट्ज़रलैंड फ़ायनेंशियल स्टैबिलिटी बोर्ड के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण व्यवस्थित वित्तीय संस्थान है। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में जेपी मॉर्गन चेज़, बैंक ऑफ अमेरिका और सिटीग्रुप सहित "चार बड़े बैंकों" में से एक माना जाता है।[3]
1998 में मूल वेल्स फ़र्गो & कंपनी और मिनियापोलिस-आधारित नॉर्वेस्ट कार्पोरेशन के विलय से वेल्स फ़र्गो का निर्माण हुआ। नॉर्वेस्ट कार्पोरेशन के बजाय इस कंपनी की प्रसिद्धि मूल वेल्स फ़र्गो & कंपनी के कारण अधिक हुई। यह कंपनी सैन फ्रांसिस्को के वेल्स फ़र्गो हब में स्थानांतरित की गई। उसी समय, इसकी बैंकिंग सहायक कंपनी का वेल्स फ़र्गो की सिओक्स फॉल्स-आधारित बैंकिंग सहायक कंपनी के साथ विलय हो गया। वर्ष 2008 में फ़र्गो कंपनी ने चार्लोट के वाकोविया बैंक का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद वह मूल्य-प्रति-मूल्य कंपनी बन गई।
इतिहास
हेनरी वेल्स और विलियम जी फ़र्गो ने कैलिफ़ोर्निया में "एक्सप्रेस" और बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए 1852 में वेल्स फ़र्गो एंड कंपनी का गठन किया जो कैलिफ़ोर्निया गोल्ड रश के कारण तेजी से बढ़ रही थी। इसके शुरुआती और सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में फिलाडेल्फिया टकसाल से सोने का परिवहन और "एक्सप्रेस" मेल डिलीवरी शामिल थी जो यू.एस. की तुलना में तेज़ थी और सस्ती भी थी।
1860 में ओवरलैंड मेल कंपनी वेल्स फ़र्गो का ऋण नहीं चुका पाई। फलतः वेल्स फ़र्गो ने इस डाक कंपनी पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद वेल्स फ़र्गो पोनी एक्सप्रेस के पश्चिमी भाग का संचालन करने लगी। [4]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ वेक, केल्विन (26 फरवरी 2020). "हाओ न्यूयॉर्क बिकम वेल्स फ़र्गो'स् न्यू सेंटर ऑफ़ पावर". अमेरिकन बैंकर.
- ↑ "वेल्स फ़र्गो & कंपनी एन्युअल रिपोर्ट 2022" (PDF). wellsfargo.com. वेल्स फ़र्गो.
- ↑ "एफ़आरबी: लार्ज कमर्शियल बैंक्स".
- ↑ "बटरफ़ील्ड ओवरलैंड मेल". कैलिफ़ोर्निया स्टेट पर्क्स.