वीरेन्द्र सिंह चौहान
वीरेन्द्र सिंह चौहान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर नेता है। वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा के छह बार सदस्य रह चुके हैं। वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी है। वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में गन्ना विकास मंत्री रहे थे
जन्म
वीरेंद्र सिंह का जन्म शामली जिले के जसाला गांव में हुआ था। स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।