सामग्री पर जाएँ

वधांधी: दी फ़ेबल ऑफ़ वेलोनी

वधांधी: दी फ़ेबल ऑफ़ वेलोनी
शैलीरहस्य
क्राइम थ्रिलर
लेखकएंड्रयू लुईस
निर्देशकएंड्रयू लुईस
अभिनीत
संगीतकारसाइमन के.किंग
मूल देशभारत
मूल भाषा(एँ)तमिल
सीजन की सं.1
एपिसोड की सं.8
उत्पादन
कार्यकारी निर्मातागौतम सेल्वराज
निर्मातापुष्कर-गायत्री
छायांकनसरवण रामासामी
संपादकरिचर्ड केविन
प्रसारण अवधि40-50 मिनट
मूल प्रसारण
नेटवर्कअमेज़न प्राइम वीडियो
प्रसारण2 दिसम्बर 2022 (2022-12-02) –
वर्तमान

वधांधी: दी फ़ेबल ऑफ़ वेलोनी (अनुवाद: अफवाह: वेलोनी की कल्पित कथा) सन् 2022 का तमिल भाषा की भारतीय रहस्य क्राइम थ्रिलर टेलीविजन वेब-शृंखला है। लीलाई और कोलाइगरन के लिए प्रसिद्ध एंड्रयू लुइस द्वारा यह वेब-शृंखला अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए बनाया गया।[1] इसका निर्देशन और लेखन एंड्रयू लुईस ने किया। वेब-शृंखला के मुख्य कलाकारों में एस जे सूर्या, लैला, नास्सर, संजना कृष्णमूर्ति, स्मृति वेंकट, विवेक प्रसन्ना, कुमारन थंगराजन, वैभव मुरुगेसन, विक्की आदित्य और हरीश पेराडी शामिल हैं। 2 दिसंबर 2022 को इसका प्रीमियर हुआ और इसमें आठ एपिसोड शामिल हैं।[2][3] यह वेब-शृंखला अमेरिकी टीवी धारावाहिक दी किलिंग में रोज़ी लार्सन की हत्या के रहस्य से काफी प्रेरित है।

विकास

निर्माण

अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ पुष्कर-गायत्री की यह दूसरी वेब-शृंखला है।[4] इससे पहले फिल्म निर्माता जोड़ी ने दिग्गज स्ट्रीमिंग के लिए खोजी थ्रिलर सुज़ल: दी वोर्टेक्स बनाया था। यह वेब-शृंखला एंड्रयू लुईस द्वारा निर्देशित है।

कलाकार चयन

तमिल फिल्म निर्देशक और अभिनेता एस जे सूर्या को पुलिस अधिकारी विवेक की भूमिका में लिया गया है।[5] सीमित वेब-शृंखला में यह उनकी पहली भूमिका है। संजना को वेलोनी के रूप में लिया गया तथा अभिनेत्री लैला ने वेब-शृंखला में रूबी के रूप में अपनी शुरुआत की। नास्सर के अलावा संजना, स्मृति वेंकट, विवेक प्रसन्ना, कुमारन थंगराजन, वैभव मुरुगेसन, विक्की आदित्य और हरीश पेराडी को कास्ट किया गया।

सन्दर्भ

  1. "Atlee, Venkat Prabhu, Karthik Subbaraj, Shiv Panditt express excitement for Vadhandhi – The Fable of Velonie". Firstpost (अंग्रेज़ी में). 19 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  2. "Vadhandhi The Fable of Velonie to premiere on Amazon Prime Video on Dec 2, first-look poster out". India Today (अंग्रेज़ी में). 17 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  3. "अमेजॉन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'वधांधी' का ऐलान, क्राइम थ्रिलर में लगेगा रहस्य रोमांच का छौंक". ndtv.in. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  4. "Prime Video sets premiere date for Pushkar-Gayatri's series 'Vadhandhi: The Fable of Velonie'". The Week (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.
  5. "अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार सूर्या, रिलीज हो रही है Vadhandhi". Jansatta. 18 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ