सामग्री पर जाएँ

राउल गोंजालेज

साँचा:Othernames

साँचा:Infobox football biography 2

राउल गोंजालेज ब्लैंको (जन्म, 27 जून 1977 को स्पेन के मैड्रिड में) स्ट्राइकर के रूप में खेलने वाले एक स्पेनिश फुटबॉलर हैं जिन्हें सामान्यतः राउल के रूप में जाना जाता है। वे वर्तमान में बुन्देस्लीगा में जर्मन क्लब शैल्के 04 के लिए खेलते हैं।[1] राउल ने 2010 तक के अपने करियर का ज़्यादातर समय स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हुए बिताया है और वे क्लब के लिए अभी तक के अधिकतम गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। राउल यूईएफए (UEFA) चैम्पियंस लीग के तीन-बार के विजेता रहे हैं और लम्बे समय से इस प्रतियोगिता के सर्वकालिक प्रमुख गोल दागने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। 25 जुलाई 2010 को उन्होंने रियाल मैड्रिड का साथ छोड़ दिया, जहाँ 740 मैचों में उन्होंने 323 गोल किये.[2][3][4][5] वे स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वकालिक अधिकतम गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में, एक अन्य खिलाड़ी के साथ शीर्ष पर हैं।

क्लब करियर

युवा क्लब

राउल ने अपने करियर की शुरुआत अपनी स्थानीय टीम सैन क्रिस्टोबल डी लॉस एन्जेलेस की अलेविन टीम के साथ और अगले सीज़न में इन्फेंटिल के लिए खेलते हुए की. उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड की इन्फेंटिल टीम से अनुबंध किया और अगले सीज़न में कैडेट टीम के साथ खेलते हुए एक राष्ट्रीय खिताब जीता. एटलेटिको के प्रेसिडेंट जीसस गिल द्वारा खर्च कम करने के प्रयास में युवा अकादमी को बंद किये जाने के बाद राउल रियाल मैड्रिड की कैडेट टीम से खेलने लगे. अगले सीज़न में उन्हें किशोरों की जुवेनिल सी टीम में प्रोन्नत किया गया लेकिन बाद में राउल ने जुवेनिल बी, जुवेनिल ए एवं जूनियर टीमों के लिए खेला।

रियाल मैड्रिड

2009 में देपोरर्तिवो ला कोरुना के विरुद्ध एक लीग मैच में रियल मैड्रिड के लिए खेलते हुए राउल

राउल ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 1994-95 के सीज़न में रियाल मैड्रिड सी के साथ की लेकिन कुछ मैचों के बाद प्रशिक्षक जॉर्ज वाल्दानो द्वारा उन्हें मुख्य टीम में प्रोन्नत कर दिया गया। इस तरह वे सीनियर टीम के साथ खेलने वाले अब तक के सबसे छोटी उम्र (सत्रह साल और चार माह) के खिलाड़ी बन गये और अपने दूसरे सीनियर मैच में उन्होंने अपने डर्बी प्रतिद्वंदी एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ गोल दाग़ा. कुल मिलाकर अपने पहले सीज़न के 28 मैचों में नौ गोल करके राउल ने 1994-95 की लीग चैम्पियनशिप जीतने में रियाल मैड्रिड की मदद की. अगले आठ सीज़न के दौरान उन्होंने तीन अन्य ला लीगा खिताबों और तीन चैंपियंस लीगों सहित कई सम्मान जीते. इनमें से ज्यादातर समय राउल ने फ़र्नांडो मोरिएन्तेस (और बाद में रोनाल्डो) के साथ ताल-मेल से ज़बरदस्त स्कोरिंग साझीदारी का प्रदर्शन किया। 2003 में फ़र्नांडो हिएरो को स्थानांतरित किये जाने के बाद राउल ने रियाल मैड्रिड की कप्तानी की संभाली और इस जिम्मेदारी को 2010 में क्लब छोड़ने से पहले तक उन्होंने बखूबी निभाया. इतने सफल और लंबी सेवा वाले करियर में यह एक असामान्य सी बात है कि 2002 (जिसमें उन्होंने गोल किया) और 2004 के दो फ़ाइनलों में पहुँचने के बावजूद राउल ने कभी कोपा डेल रे (स्पेनिश कप) नहीं जीता है।

28 सितम्बर 2005 को ओलंपियाकोस के विरुद्ध ग्रुप स्तर की 2-1 की जीत में जब उन्होंने बॉल को गोल पोस्ट के अंदर दाग़ा, वे चैंपियंस लीग में पचास गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये[6] और चैंपियंस लीग के गोलों (66) एवं खेले गए मैचों (128) दोनों ही मामलों में चैंपियंस लीग के इतिहास मे अब तक सबसे आगे बने हुए हैं।[7] वे दो चैंपियंस लीग के फाइनलों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी थे जहाँ उन्होंने पेरिस में खेले गए 2000 के फाइनल में वालेंसिया के विरुद्ध और 2002 में ग्लासगो में बेयर लीवरकुसेन के खिलाफ गोल किये. बाद में सेमुएल इटोओ ने 2006 के फ़ाइनल मे आर्सेनल के खिलाफ और 2009 के फ़ाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड के विरुद्ध गोल करके इस उपलब्धि की बराबरी की.

जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग के खिलाफ चैंपियंस लीग के समूह मैच के दौरान राउल

राउल को पेशेवर स्तर पर अपने 15 वर्ष के पूरे करियर के दौरान कभी भी लाल कार्ड न दिखाए जाने का गौरव हासिल है।[8] 11 नवम्बर 2008 को राउल ने रियल यूनियन के विरुद्ध हैट ट्रिक लगाने के साथ रियाल मैड्रिड के लिए अपना 300वां गोल भी किया जिसमें रियल मैड्रिड 4-3 से विजयी रहा लेकिन अवे गोल नियम के आधार पर कुल मिलाकर 6-6 से ड्रा करने के बाद यह टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।[9] उन्होंने रियाल मैड्रिड के लिए अपने करियर में 323 गोल किये हैं जिसमें 15 फ़रवरी 2009 को स्पोर्टिंग गिजोन के विरुद्ध उछालकर किये गये एक गोल के साथ राउल ने अल्फ़्रेडो डि स्टेफानो का काफी पुराना क्लब रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वे ला लीगा में भी सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ी हैं जहाँ उन्होंने अपने 323 गोलों मे से 228 गोल ला लीगा के मैचों में किये हैं[10] और वर्तमान में सर्वाधिक गोल दागने वाले सर्वकालिक खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं जिसमें 251 गोल के साथ टेलमो ज़र्रा का नाम सबसे ऊपर है।[11] 228 गोल के साथ ला लीगा में रियाल मैड्रिड के लिए अब तक सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड राउल के नाम है, यह रिकॉर्ड पहले अल्फ़्रेडो डि स्टेफानो के नाम था।

राउल और लम्बे समय से खेलने वाले उनके साथी खिलाड़ी आईकर केसिलस दोनों को 2008 में आजीवन अनुबंध से पुरस्कृत किया गया- जिसकी शर्तों में यह उल्लेख किया गया है कि जब तक वे प्रत्येक सीज़न में 30 मैच खेलते रहेंगे तब तक हर साल इसका नवीनीकरण किया जाता रहेगा.[12] 23 सितम्बर 2009 को राउल ने पूर्व वरिष्ठ और लीजेंड खिलाड़ी मनोलो सान्चिस के रियाल मैड्रिड के लिये सर्वाधिक लीग मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की[13] और अब वे ला लीगा में 622 मैच खेलने वाले अन्दोनी जुबिजारेटा के बाद दूसरे स्थान पर हैं।[14]

25 जुलाई 2010 को क्लब ने इस बात की पुष्टि कर दी कि राउल क्लब छोड़ रहे हैं एक ऐसे दिन जब इससे पहले उनकी टीम के साथी गुटी ने भी 15 साल बाद क्लब छोड़ने की पुष्टि की थी।[3]

शैल्के 04

राउल ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों का अंत करते हुए 28 जुलाई 2010 को एफसी शैल्के 04 के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। शैल्के के प्रशिक्षक फेलिक्स मगथ ने खुशी का इज़हार करते हुए इस अनुबंध को "शैल्के के लिए बहुत बडी खबर" बताया और कहा कि "हम एक असाधारण फुटबॉल खिलाड़ी से अनुबंध करने में सफल हुए हैं।"[1] राउल ने क्लब के लिए अपना पहला गोल 1 अगस्त 2010 को 2010 लीगा टोटल! कप के फ़ाइनल में बेयर्न म्यूनिख के खिलाफ़ 3-1 से मिली जीत के दौरान किया। उन्होंने 21 अगस्त 2010 को बुन्देस्लिगा में अपने प्रदर्शन की शुरुआत 21 अगस्त 2010 को हैम्बर्ग के विरुद्ध 2-1 की हार से की,[15] और शैल्के के लिए पहला गोल 25 सितम्बर को बुन्दिस्लीगा में मनशेनग्लैडबाख के विरुद्ध दागा.

अंतरराष्ट्रीय करियर

अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर राउल ने अपनी प्रगति की शुरुआत युवा टीमों के साथ की और 1995 फीफा वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में स्पेन का प्रतिनिधित्त्व करने के लिए उनका चयन किया गया जिसमें उन्होंने दो गोल किए. उन्होंने स्पेन के लिए 102 मैचों में 44 गोल करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 102 मैचों के साथ वे स्पेन के लिए सर्वाधिक मैच खेलने के लिहाज़ से दूसरे स्थान पर हैं।[16] इस पूर्व कप्तान ने स्पेन के लिए किसी भी अन्य आउटफील्ड खिलाड़ी के मुकाबले ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज की है। राउल का चयन यूरो 1996 के लिए नहीं किया गया और चेक गणराज्य के खिलाफ अपना पहला सीनियर कैप हासिल करने के लिए उन्हें अक्टूबर 1996 तक इंतज़ार करना पड़ा. उन्होंने 1998 से 2006 तक यूरो 2000 और यूरो 2004 सहित तीन विश्व कप मुकाबलों में हिस्सा लिया और तीनों मे से हर एक विश्व कप में कम से कम एक गोल किया। राउल ने 2002 में फ़र्नांडो हिएरो के सेवा से अवकाश लेने के बाद टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभाली लेकिन 2006 में बेलफास्ट में उत्तरी आयरलैंड के विरुद्ध 3-2 की एक चौंकाने वाली हार (इस मैच में राउल ने काफी देर से गोल किया) के बाद से राष्ट्रीय टीम में उनका चयन नहीं किया गया है। इसके अलावा उनका चयन युईएफए यूरो 2008 के फ़ाइनल टूर्नामेंट (जिसे अंततः स्पेन ने जीता) के लिए भी नहीं किया गया क्योंकि लुईस अरागोनेस ने फ़र्नांडो टोरेस और डेविड विला को प्राथमिकता दी. राउल के क्लब के साथी खिलाड़ी और गोल कीपर आइकर कैसिलस ने कप्तान के रूप में उनकी जगह ली.

अपने 44 अंतरराष्ट्रीय गोलों में से राउल ने 25 गोल कड़े प्रतियोगी मुकाबलों मे दर्ज किये जिनमें से 6 गोल प्रमुख टूर्नामेंटों के फ़ाइनलों में किये गए थे। 27 मार्च 1999 को यूरो 2000 के एक क्वालिफायर मुकाबले में स्पेन द्वारा ऑस्ट्रिया को 9-0 से रौंदे जाने के दौरान राउल ने अपनी केवल दो अंतरराष्ट्रीय हैट ट्रिक में से एक यहाँ लगाई.[17] इसी क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट के दौरान चार दिन बाद उन्होंने सैन मैरिनो के विरुद्ध दूसरी अंतरराष्ट्रीय हैट ट्रिक दाग़ी.

निजी जीवन

कई सालों तक राउल के गोल करने के जश्न में अपनी पत्नी मामेंन सांज के आभार स्वरुप अपनी शादी की अंगूठी को चूमना शामिल था, जिनके साथ राउल ने 1999 में शादी की थी और उनसे राउल के चार बेटे और एक बेटी हुई: जोर्ज, जिसका नाम जोर्ज वल्दानो के नाम पर, ह्यूगो, जिसका नाम ह्यूगो सांचेज़ के नाम पर और जुड़वां हेक्टर एवं मेटियो का नाम हेक्टर रायल और लोथर मथायस के नाम पर रखा[18] और मरिया.[19] उन्हें विशेषकर अर्टुरो पेरेज़ रेवेर्टे की किताबें पढ़ना और स्पेनी संगीत सुनना पसंद है।

सम्मान

क्लब

रियल मैड्रिड

  • ला लीगा (6): 1994–95, 1996–97, 2000–01, 2002–03, 2006–07, 2007–08
  • सुपर्कोपा डि एस्पाना (4): 1997, 2001, 2003, 2008
  • यूईएफए चैंपियंस लीग (3): 1997–98, 1999–00, 2001–02
  • यूइएफए सुपर कप (1): 2002
  • इंटरकांटिनेंटल कप (2): 1998, 2002

व्यक्तिगत

  • ला लीगा में निर्णायक प्लेयर के लिए डॉन बेलोन पुरस्कार: 1995
  • आईएफएफएचएस वर्ल्ड गोलगेटर: 1999
  • यूरो 2000 टूर्नामेंट की टीम'
  • वर्ष का ईएसएम टीम: 1996–97, 1998–99, 1999–00
  • पिचिची ट्रॉफी (2): 1999, 2001
  • यूईएफए चैंपियंस लीग टॉप स्कोरर: 1999–2000, 2000–01
  • यूईएफए चैंपियंस लीग बेस्ट फॉरवर्ड (3): 1999–2000, 2000–01, 2001–02
  • फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ दी ईयर, ब्रोंज एवार्ड: 2001
  • यूरोपीय फुटबॉलर ऑफ दी ईयर, सिल्वर एवार्ड: 2001
  • यूईएफए क्लब फॉरवर्ड ऑफ दी ईयर (3): 1999–00, 2000–01, 2001–02
  • ला लीगा में सर्वश्रेष्ठ स्पेनिश खिलाड़ी के लिए प्रेमिओ डॉन बेलोन (5): 1996–97, 1998–99, 1999–00, 2000–01, 2001–02
  • फीफा 100
  • ट्रोफ़ियो अल्फ़्रेडो डी स्टेफ़ानो: 2008[20][21]
  • मैड्रिड स्वर्ण पदक: 2009[22]
  • गोल्डन फुट दूसरा स्थान: 2009
  • मिरर फुटबॉल द्वारा दशक के विश्व टीम में: 2009[23]
  • रियल मैड्रिड रिकार्ड गोलस्कोरर: 323 गोल्स
  • रियल मैड्रिड रिकार्ड अपीयरेंस मेकर: 741 खेल
  • स्पेन ऑल टाइम टॉप स्कोरर: 44 गोल्स (प्रथम)

ऑडर्स

  • स्पोर्ट्स मेरिट के लिए रॉयल ऑर्डर गोल्ड मेडल: 2006[24]

आंकड़े

क्लब के गोल

अंतिम बार संशोधित: 2 अक्टूबर 2010

Club performanceLeagueCupContinentalTotal
SeasonClubLeagueAppsGoalsAppsGoalsAppsGoalsAppsGoals
Spain LeagueCopa del ReyEuropeTotal
1994–95Real MadridPrimera División28921-3010
1995–96401920865025
1996–97422151-4722
1997–983510101224812
1998–99372520834728
1999-0034174116105428
2000–013614001274821
2001–023511661565416
2002–033110201254515
2003–04351176925119
2004–05329101044313
2005–062750062337
2006–0734710754212
2007–08371810854623
2008–09371813734524
2009–103052072397
Germany LeagueDFB-PokalEuropeTotal
2010–11Schalke 04Bundesliga71002091
Career total 557229371813766740324

अंतर्राष्ट्रीय गोल

[25][26]

Spain national team
YearAppsGoals
199641
199760
1998104
1999910
2000113
200195
200296
2003108
2004133
2005122
200692
Total10244

साँचा:Ig headerसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig matchसाँचा:Ig footer

सन्दर्भ

  1. "Raul signs for Schalke". FIFA.com. FIFA. 28 जुलाई 2010. मूल से 13 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2010.
  2. "Emotional Raul leaves Madrid". ESPN Soccernet. 26 जुलाई 2010. मूल से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2010.
  3. "Real confirm Raul's Bernabeu departure". RTÉ Sport. 26 जुलाई 2010. मूल से 18 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2010.
  4. "Real Madrid confirm Raul exit". ESPN Soccernet. 26 जुलाई 2010. मूल से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2010.
  5. Peter-Joseph Hegarty (26 जुलाई 2010). "Raul Gonzalez, Guti Poised to Leave Real Madrid, Sky Sports Reports". Bloomberg. मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2010.
  6. "Sport / Football : Fifty not out for Raúl Gonzalez". द हिन्दू. 30 सितंबर 2005. मूल से 29 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  7. "Defeat mars Raúl record". UEFA.com. 22 फ़रवरी 2007. मूल से 27 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 दिसम्बर 2007.
  8. "The captain hasn't been booked in two and a half years (Raúl, a gentleman of fair play)". Real Madrid. 24 अप्रैल 2007. मूल से 10 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 दिसम्बर 2007.
  9. "Raúl alcanza los 300 goles". Real Madrid. 12 Novemeber 2008. मूल से 9 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  10. "RaĂşl celebrĂł su partido 500 en Liga con un gol". Marca.com. 11 जनवरी 2009. मूल से 20 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  11. ला लीगा ऑल टाइम टॉप स्कोरर विकिपीडिया
  12. "Raúl and Casillas commit to Real". FIFA.com. 14 फ़रवरी 2008. मूल से 30 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  13. "Sanchís comments on Raúl's record". Real Madrid. 20 मई 1998. मूल से 26 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  14. "Raúl mit Einsatzrekord". Transfermarkt.de. 24 सितंबर 2009. मूल से 6 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  15. "Van Nistelrooy brace sinks Schalke". ESPN Soccernet. 21 अगस्त 2010. http://soccernet.espn.go.com/report?id=297154&cc=5739&league=GER.1. अभिगमन तिथि: 23 अगस्त 2010. 
  16. मोस्ट कैप्ट स्पेन प्लेयर्स विकिपीडिया
  17. एसओसी: स्पेन 9 ऑस्ट्रिया 0 रिजल्ट[मृत कड़ियाँ] - एएपी स्पोर्ट्स न्यूज़, highbeam.com (आंशिक लेख) पर पुनः प्रकाशित
  18. "Das Vorzeigespielerpaar um Raúl González Blanco". EM 2008. मूल से 24 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  19. "Nace María González, hija de Raúl González". AS.com. 1 जनवरी 2007. मूल से 9 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2010.
  20. "Raúl wins the Di Stéfano Trophy". Real Madrid. 20 मई 2008. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2008.
  21. "Di Stéfano's worthy heir". Real Madrid. 14 सितंबर 2008. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2008.
  22. "Raúl recibirá la Medalla de Oro de Madrid". Marca.com. 5 मार्च 2009. मूल से 4 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2010. नामालूम प्राचल |accasdate= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  23. "The World Team of the Decade, as selected by John Cross". Mirror Football. 31 दिसम्बर 2009. मूल से 18 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 दिसम्बर 2009.
  24. "Grateful Spain rewards Raúl". UEFA. 25 मई 2006. मूल से 8 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2008.
  25. राउल Archived 2012-03-22 at the वेबैक मशीन नेशनल फुटबॉल टीमें
  26. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; RSSSFInt नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

Sporting positions
पूर्वाधिकारी
Fernando Hierro
Real Madrid C.F. captain
2003–2010
उत्तराधिकारी
Iker Casillas
पूर्वाधिकारी
Fernando Hierro
Spain National Football Team captain
2002–2006
उत्तराधिकारी
Iker Casillas

साँचा:Schalke 04 squad