यंत्रावली

इंजीनियरी में, किसी भी युक्ति को यंत्रावली या मेकैनिज्म (mechanism) कहते हैं जो इनपुट बलों और विस्थापनों को इच्छित आउटपुट बलों और विस्थापनों में बदल दे। यंत्रावली में प्रायः गतिमान अवयव होते हैं, जैसे-
- गीयर और गीयर शृंखला (Gears and gear trains)
- एल्ट और चेन ड्राइव
- कैम और फॉलोवर (Cam and followers)
- लिंकेज (Linkage)
- घर्षण युक्तियाँ, जैसे ब्रेक और क्लच
- संरचनात्मक अवयव, जैसे फ्रेम, बंधक (fasteners), धारुक (बीयरिंग), स्प्रिंग, और स्नेहक (lubricants)
- विभिन्न मशीन अवयव, जैसे स्प्लाइन, पिन और चाबी (keys)
यंत्रावली और मशीन
क्रमांक | यंत्रावली | मशीन |
---|---|---|
1 | यंत्र विन्यास मशीन का ही भाग होता है | विभिन्न प्रकार के यंत्र विन्यास या मेकैनिज्म से ही मशीन बनती है। |
2 | हर एक मेकैनिज्म मशीन हो यह जरूरी नहीं है | लगभग हर एक मशीन में मेकैनिज्म या यंत्र विन्यास होते हैं या दो या दो से अधिक मैकेनिज्म से मशीन बनती है। |
3 | मेकैनिज्म यंत्र विन्यास कड़ियों से मिलकर बने होते हैं और मशीन की ऊर्जा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते है | मशीन उपस्थित ऊर्जा को उपयोगी कार्य में बदल सकती है। |
4 | यंत्रावली, मशीन का वर्किंग मॉडल होता है | यंत्रवली का प्रैक्टिकल रूप मशीन होती है। |
5 | उदाहरण गीयर एवं गेज | उदाहरण लेथ मशीन, सिलाई मशीन एवं फल का रस निकालने वाली मशीन |