माता स्थान, हवेली खड़गपुर, मुंगेर
माता स्थान बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। माता स्थान में रोज सैकड़ों भक्त पूजा करने आते हैं। यह मंदिर हवेली खड़गपुर के अंबेडकर चौक और अनुमंडल मार्ग में स्थित है। अनुमंडल से माता स्थान की दूरी करीब 200 मीटर है।
माता स्थान कैसे पहंचे
रेल मार्ग से पहुंचने वाले यात्रियों को बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा हवेली खड़गपुर स्थित माता स्थान में पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले सीधे माता स्थान पहुंच सकते हैं।