बिरला मंदिर (जमशेदपुर)
| बिरला मंदिर (जमशेदपुर) | |
|---|---|
বিড়লা মন্দির | |
| धर्म संबंधी जानकारी | |
| सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
| अवस्थिति जानकारी | |
| अवस्थिति | जमशेदपुर |
| ज़िला | पूर्वी सिंहभूम |
| राज्य | झारखंड |
| देश | भारत |
| वास्तु विवरण | |
| प्रकार | मंदिर |
बिरला मंदिर जमशेदपुर के गोलमुरी, केबुल टाउन में स्थित उड़ीसा के विश्व प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर के मॉडल को केंद्र बिंदु में रख कर बनाया जा रहा एक हिंदू मंदिर है।[1][2] सन् १९९० में इस मंदिर का निर्माण कार्य बंद हो गया था, जिस कारण यह मंदिर आज भी पूरी तरह से तैयार नहीं है किंतु इसकी भव्यता आज भी झलकती है।
इतिहास
भारत देश के प्रसिद्ध उद्योगपति बिड़ला ने जमशेदपुर के गोलमुरी में केबुल कंपनी की स्थापना की। कंपनी के मालिक ने अपनी परंपरा के अनुरूप जमशेदपुर में भी अपने नाम के लिए ओल्ड केबुल टाउन में 5.5 एकड़ जमीन पर भव्य मंदिर बनाने का योजना बनाया। ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर के स्वरूप को अंगीकार कर केबुल टाउन में बिड़ला मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
संदर्भ
- ↑ "कोणार्क की शिल्पकला समेटे हुए है बिड़ला मंदिर". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2022-01-16.
- ↑ "बिड़ला मंदिर के दोबारा निर्माण की जगी उम्मीद". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-01-16.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)