बहुलाड़ा प्राचीन मन्दिर
बहुलाड़ा प्राचीन मन्दिर | |
---|---|
Bahulara Ancient Temple বহুলাড়া প্রাচীন মন্দির | |
![]() | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू व जैन |
देवता | सिद्धेश्वर शिव |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | बहुलाड़ा |
ज़िला | बाँकुड़ा ज़िला |
राज्य | पश्चिम बंगाल |
देश | ![]() |
![]() ![]() पश्चिम बंगाल के मानचित्र पर अवस्थिति ![]() ![]() बहुलाड़ा प्राचीन मन्दिर (भारत) | |
भौगोलिक निर्देशांक | 23°10′10″N 87°14′20″E / 23.1694°N 87.2389°Eनिर्देशांक: 23°10′10″N 87°14′20″E / 23.1694°N 87.2389°E |
वास्तु विवरण | |
शैली | नागर शैली |
निर्माण पूर्ण | 8वीं से 11वीं शताब्दी |
बहुलाड़ा प्राचीन मन्दिर (Bahulara Ancient Temple) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बाँकुड़ा ज़िले के ओन्दा खण्ड के बहुलाड़ा गाँव में स्थित एक प्राचीन सिद्धेश्वर शिव का मन्दिर है। इसका निर्माण 8वीं से 11वीं शताब्दी काल में हुआ था और यह शिखर वाले नागर शैली के हिन्दू मन्दिरों का सबसे पुराने उदाहरणों में से एक है। मन्दिर के गर्भगृह में शिवलिंग है, और उसके साथ गणेश, महिषासुर मर्दिनी और जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ की प्रतिमाएँ स्थापित हैं। मन्दिर सिद्धेश्वर महादेव को समर्पित है। शिखर की ऊँचाई 19.2 मीटर है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सूचित एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है।[1][2]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ Ghosh, Binoy, Paschim Banger Sanskriti, (in Bengali), part I, 1976 edition, p. 363, Prakash Bhaban
- ↑ McCutchion, David J., Late Mediaeval Temples of Bengal, first published 1972, reprinted 2017, pages 3,13. The Asiatic Society, Kolkata, ISBN 978-93-81574-65-2