बड़ा कटरा(बांग्ला: বড় কাটরা, बॉड़ो काटरा) ढाका का एक ऐतिहासिक भवन एवं वास्तुशिल्प का स्मारक है। यह यहाँ के प्राचीनतम भवनों में से एक है। यह मुगल काल में निर्मित की गयी थी। यह बुरीगंगा नदी के उत्तरी किनारे, ढाका के चौक बाजार के में दक्षिण स्थित है।
यह भवन ढाका के सबसे पुरातन संरचनाओं में से एक है। इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के पुत्र और मुग़ल शहज़ादे शाह सूजा के लिए, उनके आधिकारिक निवास के रूप में बनाया गया था, जो शाहजहाँ के शासनकाल में बंगाल के हाकिम(राज्यपाल) थे। इसके निर्माण की ज़िम्मेदारी, अपने दीवान, अबुल क़ासिम को दी थी।
यह भवन, ढाका के दो ऐतिहासिक "कटराओं" में से एक है, दूसरे का नाम है, छोटा कटरा, जोकि बुरीगंगा के किनारे ही, बड़े कटरे के १८५ मीटर पूर्व में स्थित है।
बेगम, आयशा (२०१२). "बड़ा कटरा". प्रकाशित इस्लाम, सिराजुल; जमाल, अहमद ए॰ (संपा॰). बांग्लापीडिया: बांग्लादेश का राष्ट्रीय विश्वकोश [Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh] (अंग्रेज़ी में) (द्वितीय संस्करण). बांग्लादेश एशियाटिक सोसाइटी.
यह पृष्ठ इस विकिपीडिया लेख पर आधारित है पाठ CC BY-SA 4.0 लाइसेंस के अंतर्गत उपलब्ध है; अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं. छवियाँ, वीडियो और ऑडियो उनके संबंधित लाइसेंस के तहत उपलब्ध हैं।.