फा थाट ल्वाङ
फा थाट ल्वाङ (लाओ: ພຣະທາດຫຼວງ or ທາດຫຼວງ, IPA: [tʰâːt lwǎːŋ] 'महान स्तूप') लाओस के विएन्तिएन (Vientiane) नगर में स्थित एक विशाल स्वर्ण-जड़ित बौद्ध स्तूप है। माना जाता है कि इसका निर्माण सर्वप्रथम तीसरी शताब्दी में हुआ था। तब से यह कई बार पुनर्निर्मित हो चुका है और सबसे ताजा पुनर्निर्माण १९३० में हुआ था जो विदेशी आक्रमणों के कारण करना पड़ा था। सामान्यतः इसे लाओस का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारक तथा राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है।
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5a/Pha_That_Luang_Vientiane_Laos_Wikimedia_Commons.jpg/550px-Pha_That_Luang_Vientiane_Laos_Wikimedia_Commons.jpg)
सन्दर्भ
निर्देशांक: 17°58′34.20″N 102°38′03.30″E / 17.9761667°N 102.6342500°E