फतेह सिंह राणा
फतेह सिंह राणा | |
---|---|
कार्यकाल 1952 से 1957 | |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
फतेह सिंह राणा,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के 66 - सरधना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। [1] इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भड़ल गाँव में हुआ था। भड़ल गाँव वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में है। फतेह सिंह राणा ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन मेरठ के चेयरमैन रहते हुए रूस जाकर अपने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या का समाधान करने हेतु मदद प्राप्त की और अपने क्षेत्र में कोऑपरेटिव फेडरेशन की ट्यूबवेल लगवाईं। ये इस क्षेत्र में पहली सरकारी ट्यूबवेल थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश की इस गन्ना बेल्ट में सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ।[]
सन्दर्भ
- ↑ "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.