पैन अमेरिकी खेल
पैन अमेरिकी खेल (पैन एम के नाम से भी जाना है) प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें महाअमेरिका के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। वर्तमान समय में इन में केवल ग्रीष्मकालीन खेल ही प्रदर्शित होते है, परन्तु पूर्व में एक सत्र के लिए शीतकालीन खेल भी पैन अमेरिकी खेलो का हिस्सा बने थे। प्रतियोगिता हर चार वर्ष पश्चात ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों से एक वर्ष पूर्व महाअमेरिका के देशों के एथलीटों के बीच आयोजित कि जाती है।[1] विगत खेल रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील में 2007 में आयोजित किए गये थे। अगले खेल 2011 में ग्वाडलहारा, मेक्सिको में आयोजित होने हैं, तथा 2015 के खेल टोरंटो, कनाडा में होने हैं।[2] 2007 से मेजबान शहरों के साथ दोनों पैन अमेरिकी और पारापैन अमेरिकी खेलो के प्रबंधन का अनुबंध किया जाता है। पारापैन अमेरिकी खेलो में शारीरिक रूप से विकलांग एथलीट एक-दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा करते हैं, तथा ये पैन अमेरिकी खेलो के तुरन्त बाद आयोजित होते हैं। पैन अमेरिकी खेल संगठन पैन एम खेलो की नियंत्रन समिति हैं, जिसकी संरचना और कार्य ओलिंपिक चार्टर के अनुसार परिभाषित हैं।
मेजबान देश और शहर

खेल | वर्ष | मेजबान |
---|---|---|
I | 1951 | ![]() |
II | 1955 | ![]() |
III | 1959 | ![]() |
IV | 1963 | ![]() |
V | 1967 | ![]() |
VI | 1971 | ![]() |
VII | 1975 | ![]() |
VIII | 1979 | ![]() |
IX | 1983 | ![]() |
X | 1987 | ![]() |
XI | 1991 | ![]() |
XII | 1995 | ![]() |
XIII | 1999 | ![]() |
XIV | 2003 | ![]() |
XV | 2007 | ![]() |
XVI | 2011 | ![]() |
XVII | 2015 | ![]() |
सन्दर्भ
- ↑ "Pan American Sports Games". Archived 2011-02-03 at the वेबैक मशीन एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका. एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका ऑनलाइन. एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, 2011. वेब. अगस्त 27. 2011
- ↑ "2011 Pan American Games". toronto2015.org. मूल से 3 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 27, 2011.