सामग्री पर जाएँ

पृथ्वी की भौतिक विशेषताएँ

यहाँ पृथ्वी की भौतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली तालिकाएँ दी गयी हैं।

विश्व


पृथ्वी के आकार से सम्बन्धित विशेषताएँ

भूतल का क्षेत्रफल 149,000,000 वर्ग किमी (कुल सतह का 29.2%)
जल का क्षेत्र्फल 361,000,000 वर्ग किमी (कुल सतह का 70.8%)
विषुवतीय परिधि 40,075 कि॰मी॰ (131,480,000 फीट)
मध्य परिधि 40,009 कि॰मी॰ (131,263,000 फीट)
भूमध्यरेखीय व्यास 12,756.3 कि॰मी॰ (41,851,000 फीट)
ध्रुवीय व्यास 12,714 कि॰मी॰ (41,713,000 फीट)
ध्रुवीय त्रिज्या6,356.89 कि॰मी॰ (20,855,900 फीट)
पृथ्वी का आयतन 1,080,000,000,000 किमी³
द्रव्यमान 5.98x10 24 किग्रा


प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्रों के अनुसार

यह भूमि ही समग्र विश्व का आधार है। इसीलिए हमारे ऋषियों ने भी इस भूमि के समग्र ज्ञान जैसे— भूमि की आकृति, भूमि का विस्तार, इस भूगोल पर चराचर की स्थिति आदि अनेक विषयों की गंभीर चर्चा हमारे ज्योतिषशास्त्र में की है। भूमि की भौगोलिक स्थिति भी सिद्धान्त शिरोमणि आदि ग्रन्थों में विस्तार से बताई गई है। लेकिन भू-व्यास एवं भू-परिधि का सम्यक् ज्ञान होना उपर्युक्त विषयों में जो सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। कारण यह है कि वृत्तात्मक व्यवहार एवं खगोलीय स्थितियों का उस पर पड़ने वाले प्रभाव के परिमाण की गणना इसी के आधार पर होती है। बिना भूमि के परिधि एवं व्यास के परिज्ञान के हम ग्रह, ग्रहण, उदयास्त तथा देशान्तर आदि का ज्ञान नहीं कर सकते हैं। यही प्रमुख कारण है कि सभी सिद्धान्त ग्रन्थों के मध्यमाधिकार में ही भूव्यास एवं भूपरिधि का ज्ञान कराया गया है तथा मध्यम परिधि के ज्ञान से स्फुट परिधि के बनाने के तरीके को भी बताया गया है।[1]

भूव्यास एवं परिधि का समग्रता के साथ चिन्तन परमावश्यक है। इसके साधन से चन्द्रशृङ्गोन्नति, ग्रहयुति, उदयास्त गणित, छाया आदि का ज्ञान होता है। सूर्यसिद्धान्त के मध्यमाधिकार में भूव्यास एवं परिधि का मान स्पष्टतः बताया गया है। यथा-

योजनानि शतान्यष्टौ भूकर्णो द्विगुणानि तु ।
तद्वर्गतो दशगुणात् पदं भूपरिधिर्भवेत् ॥ -- सूर्यसिद्धान्त, मध्यमाधिकार-59

अर्थात् आठ सौ योजन का द्विगुणितमान अर्थात् 1600 योजन पृथ्वी का कर्ण (व्यास) होता है। उस (व्यास) के वर्ग को दश से गुणा कर गुणनफल का वर्गमूल लेने से भूपरिधि होती है। यहाँ स्पष्टतया भूव्यास का मान 1600 योजन बताया गया है।

महाद्वीप और जनसंख्या

आकार
महाद्वीप और भू-द्रव्यमानक्षेत्रफल (किमी²)प्रतिशत
विश्व149,000,000100
अफ्रीका-यूरोप-एशिअया84,580,00057
यूरेशिया54,210,00036
एशिया43,810,00029
Americas42,330,00028
अफ्रीका30,370,00020
उत्तरी अमेरिका24,494,00016
दक्षिणी अमेरिका17,840,00012
अंटार्कटिका13,720,0009.2
योरप10,400,0007.0
ओसीनिया9,142,0006.0
ऑस्ट्रेलिया-न्यू गिनिया8,500,0005.7
ऑस्ट्रेलिया (मुख्य भाग)7,600,0005.1

मानवों की संख्या
महाद्वीप एवं भू द्रव्यमानजनसंख्या (लगभग)प्रतिशतघनत्व (h/km²)
विश्व7,560,000,00010043.29
अफ्रीका-यूरेशिया5,400,000,0008463.84
यूरेशिया4,510,000,0007083.19
एशिया3,800,000,0005986.74
अफ्रीका990,000,0001421.03
अमेरिका986,000,0001429.17
योरप770,000,0001170.15
North America515,000,0008.028.87
South America471,000,0005.827.04
Oceania40,800,0000.553.44
Australia-New Guinea30,000,0000.53.28
Australia mainland23,000,7860.32.47
अन्टार्कटिका1,0000.002~0.00

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ