सामग्री पर जाएँ

पार्क होटल नई दिल्ली

The Park Hotels
कंपनी प्रकारPrivate Limited Company
उद्योगHospitality, Tourism
स्थापितKolkata, India
(November 01, 1967)
स्थापकLate Surrendra Paul
मुख्यालय
Kolkata
,
India
स्थानों की संख्या
Bangalore, Chennai, Hyderabad, India
सेवा क्षेत्र
India
प्रमुख लोग
Priya Paul  
(Chairperson)
Vijay Dewan 
(Managing Director)
उत्पादLuxury Boutique Hotels, Resorts, Spa, Restaurants
मूल कंपनीApeejay Surrendra Group
जालस्थलwww.theparkhotels.com
Jantar Mantar in front.

होटल पार्क नई दिल्ली, शहर के सबसे प्रसिद्ध लग्ज़री 5 सितारा होटलों में से एक है। इस होटल का स्वामित्व एपीजे सुरेंद्र ग्रुप के पास हैं जिसका मुख्यालय कोलकाता मे हैं। इस समूह के अन्य होटल बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, विशाखापट्टनम और गोवा में स्थित हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित होने के चलते इस होटल का एक अपना अलग ही महत्व हैं।[1]

इतिहास

सुरेंद्र पॉल द्वारा शुरू किये गए पार्क होटल समूह का पहला होटल कोलकाता में फैशनेबल पार्क स्ट्रीट पर, 1 नवंबर 1967 को उद्घाटन किया गया था। जबकि पार्क नई दिल्ली ने 1987 से अपना संचालन शुरू किया। सुरेंद्र पॉल की मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया पॉल ने 1990 से इस होटल का संचालन का भर संभाला।[2]

पार्क नई दिल्ली ने 2000 में जंतर-मंतर (१७२४ में निर्मित) की पुनरुधार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई)के साथ एक समझौता किया था।[3]

अवस्थति

यह होटल नई दिल्ली शहर के दिल माने जाने वाले जाने कनॉट प्लेस में स्थित हैं।[4]

  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दूरी: 20 किलोमीटर / 40 मिनट
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूरी: 3 किलोमीटर / 20 मिनट

इस होटल के आस पास अन्य कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जैसे इंडिया गेट, पुराना किला (लगभग 6 किमी) और दिल्ली हाट हैं। कनॉट प्लेस में स्थित होने के चलते यह होटल बिज़नस यात्रियों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

पार्क होटल की सूची में भारत

शहर/स्थानहोटल का नामकमरेउद्घाटन की तिथि
बैंगलोरपार्क बैंगलोर1092001
चेन्नईपार्क चेन्नई21415 May 2002
चेन्नईपार्क पॉड चेन्नई202009
हैदराबादद पार्क हैदराबाद2682010
कोलकाताद पार्क कोलकाता1491 November 1967
नई दिल्लीद पार्क नई दिल्ली2201987
नवी मुंबईद पार्क नवी मुंबई802007
विशाखापत्तनमद पार्क विशाखापत्तनम661968
गोवाद पार्क कलंगुता गोवा302011

कमरे

पार्क होटल, नई दिल्ली कुल 220 कमरे हैं जो 11 मंजिलों में फैले हैं। प्रत्येक कमरे बहुत ही आकर्षक तरीके से डिजाईन किये गए हैं।

इस होटल के मशहूर रेस्टोरेंट का नाम अग्नि हैं। यह इतालवी, भूमध्यसागरीय एवं एशियाई व्यंजनों के लिए प्रसिद हैं। यह लगातार 3 साल के लिए 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय रेस्तरां' के रूप में भी सम्मानित होता रहा हैं।

सन्दर्भ

  1. "The Park Hotels buys second hotel in Maharashtra". Business Standard. 19 February 2008. मूल से 2 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2016.
  2. "Priya Paul, the force behind Park Hotels". रीडिफ Money. 23 July 2005. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2016.
  3. "Reviving the magic of Jantar Mantar". Indian Express. 22 October 2000. मूल से 4 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2016.
  4. "Information about The Park नई दिल्ली". cleartrip.com. मूल से 10 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 November 2016.

बाहरी कड़ियाँ