पांच (धारावाहिक)
धारावाहिक के कलाकार
इस धारावाहिक मे रोशनी एक मासूम युवती है। रोशनी अपने बड़ी बहन नेहा और पिताजी के साथ नागपुर मे रह्ती थी। बड़ी बहन नेहा, मुंबई के रिजेन्ट्स विश्वविद्यालय मे छात्र थी। उसी के मौत का बदला लेने के उप्लक्ष में रोशनी वहाँ दाखिला लेती है। इस बात को छुपाये रखने हेतु रोशनी अपने पिता को यह बताती है कि उसका दाखिला न्यू यौर्क के किसी विश्वविद्यालय में हुआ है। नेहा के सीनीयर्स गौरी, यूडी, निहाल , रॉय और ज़ारा उसके आत्म्हत्या का असली कारण थे। हर दिन उसे छेड़ा जाता था जिस्के कारण परेशान होकर उसने आत्महथया कर ली। परन्तु इस बात से बेखबर संचार माध्यम एवं विश्वविद्यालय ने उसके नशेड़ी होने को आत्महथ्या का कारण बताया। उसके मौत का असली कारण केवल, बहन रोशनी को पता था। रोशनी एक अंतर्मुखी लड़की थी ओर वो पाँच कॉलेज में सब पर रौब जमाते थे। कॉलेज में सारे छात्र उन पाँच सीनियर्स से डरते थे। रोश्नी उनसे बदला लेने के उपलक्ष में उनके समूह कि सदस्य बनना चाहती थी। वह उन्के साथ रहकर उनसे बदला लेना चाहती थी। समूह के मुख्य सदस्य गौरी के छोटे भाई गौतम(गौती) को वह अपना मित्र बनती है। वह गौती को हाणि नहीं पहुँचाना चाहती है परन्तु उसे गौती की दोस्ती को मजबूरन उन् पांचो के खिलाफ इस्तमाल करना पड़ता है। वह उन् पाचों के कहने पर एक ऊँची जगह से पानी तरणताल में भी छलांग लगाती है, जहाँ गौती उसे। बचाता है। उसके कुछ दिन पश्चात वह गौरी के सबसे करीबी मित्र ज़ारा आत्महत्या करने से बचती है। इस प्रकार समूह में रोशनी सभी का विश्वास जीत लेती है। परन्तु उन् पाँचों के कहने पर वह अपने छात्रालय के कक्ष साथी शिवानी को भी एक बक्से में बन्द कर देती है। पर बाद में वह शिवानी को अपने कठोर व्य्वहार की कारण समझाती है। रोशनी के इस योजना में निखिल ( रौशनी का प्रिय मित्र ) और शिवानी उसके साथ है। रोश्नी अपने दोस्तों के साथ अब तक के सभी योज्नाओ मे सफ्ल होती है। परन्तु प्रश्न यह है की क्या रोश्नी अपने सभी योज्नाओ मे इसी प्रकार सफल हो पाएगी ? रोश्नी की भूमिका इस धारावाहिक मे बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।
गौरी समूह कि मुख्य पात्र है। कॉलेज में वह ना केवल अपने दोस्तों पर रौब जमाती है , इसके अलावा व पूरे कॉलेज पर भी वही राज करती है। गौरी और यूडी धारावाहिक में प्रेमी है। गौरी, रोश्नी को सबसे ज़्यादा परेशांन करती है और उसकी अछाई पर शक भी करती है। गौरी ने ही रोश्नी को तरणताल में छलांग लगाने को काहा था। गौरी के माता पिता अमेरिका में रहते हैं और उसे अपने पैसे पर बहुत घमण्ड है। वह अपने समूह और अपने भाई गौती के अलावा किसी पर विश्वास नहीं करती। रोशनी जब ज़ारा कि जान बचाती है गौरी उस पर धीरे-धीरे विश्वास करने लगती है और उसे अप्ने समूह मे शामिल कर लेती है। गौति और रोशनी कि दोस्ती से गौरी ज़्यादा खुश नही है और वह रोश्नी को यह भी कह्ती है की रोश्नी को गौती से ज़्यादा उसे गुरुता देना परेगा। गौरी के लिये उस्के दोस्त ही सब कुछ है।
ज़ारा गौरी कि मित्र कम और उस्की चमची ज़्याद है। ज़ारा का सपना है एक मशहूर गाईका बनना। जब रोश्नी को इस सपने के बारे में पता चलता है तो वह ठान लेती है कि वह ज़ारा के सबसे बड़े सपने को तोड़ देगी। ज़ारा अपना आवाज़ एक संगीत-समारोह से पहले खो देती है। असल मे इस हाणि के लिए ज़िमेदार रोशनी और निखिल है। पर इस बात का पूरा दोष निखिल अपने ऊपर ले लेता है। ज़ारा निहाल से बहुत प्यार करती है पर जब वह उसे किसी और लड़की क साथ अश्लील हरकते करते देख लेती है वह उससे सम्बन्ध तोड़ देती है। बाद मे वह उसे माफ कर देती है। निखिल क पास ज़ारा और निहाल का एक अश्लील वीडियो है। जिससे रौशनी के कहने पर निखिल उसे उनके खिलाफ इस्तमाल कर रहा है। ज़ारा इस इसी कारण परेशांन होकर निहाल से भी दूर रहती है।
यूडी, गौरी का प्रेमी है। वह एक विधायक का बेटा है और अपने पिता के ताकत के द्वारा वह कुछ भी कर सकता है। यूडी के पिता के कहने पर ही नेहा के मौत को पुलिस ने नेहा पर नशेड़ी होने का इल्ज़ाम लगाकर उसके मौत के घटना को रफा-दफा कर दिया। रोश्नी रॉय से यूडी और गौरी के रिश्ते क बारे में पता करने के बाद इस बात को उन्के खिलाफ इस्तमाल करने का निर्णय लेती है। इस बात से समूह में सभी बेखबर है।
निहाल समूह में वो सदस्य है जिसे फोटोग्राफी का बहुत बड़ा शौक है। परन्तु वह फोटोग्राफी के नाम से कई लड़कियों कि अश्लील तस्वीरें खीचकता है। इस बात कि खबर जब ज़ारा के पास पहुँचता है वह क्रोधित होकर उस्से अप्ना रिश्ता तोड़ देती है। परन्तु बाद में वह उसे माफ़ कर देती है। धारावाहिक के प्रमुख प्रसंग में यह दिखाया जाता है की नेहा के स्नानघर के विडियो क पीछे ज़ारा और निहाल का ही हाथ है। निहाल ज़ारा से वास्तव में सच्चा प्यार नहीं करता , यह बात स्पष्ट है। वह समूह में रॉय का सबसे करीबी मित्र है।
रॉय समूह का वो सदस्य है जो नशा अथवा ड्रग्स के बिना एक पल नहीं गुज़ार सकता। वह निहाल का प्रिय मित्र है। रॉय हर बात पर ज़ारा का साथ देता है। जिस्से यह स्पष्ट है कि वह ज़ारा को सचची मोहोबत करता है। परन्तु यह बात वह कह नहीं पता क्यूंकि वह निहाल और ज़ारा के बीच नहीं आना चाहता है।
गौती , गौरी का छोटा भाई है परन्तु वह गौरी से पूरी तरह से अलग है। वह कॉलेज का एक गुणवान मुक्केबाज है। वह रोशनी की बड़ी बहन नेहा से प्रेम करता था। नेहा के मौत के बाद वह अपनी पढाई में ध्यान न दे पाने के कारण कॉलेज में उसे एक कक्षा दुहराव करना पड़ता है। वह इस बात से अंजान है की रोशनी नेहा कि छोटी बहन है। रोशनी के कॉलेज में दाखिला होने के बाद गौती पहली बार किसीको अपना मित्र बनता है। वह रोशनी को अपने प्यार का इज़हार करता है। रोशनी के जवाब का इंतज़ार वह १४ फरवरी तक करने वाला है।
रोशनी के बचपन का दोस्त और सबसे प्रिय मित्र। वह रोशनी के हर योजना में उसका साथ देता है। निखिल रीजेंट कॉलेज में एक प्रयोगशाला का सहायक है, वह केवल रोशनी के सहायता के लिए ही यह नौकरी कर रहा है। निखिल को रोशनी कि सहेली शिवानी के साथ प्यार का नाटक करना पर रहा है, ताकि शिवानी उन "पाँच" को कुछ न बताए। वास्तव में निखिल रोशनी से पिछले दोह साल से प्यार करता है। इस बात का खबर सिर्फ रोशनी के पिता को है , जो निखिल को यह सलाह देतें हैं की निखिल रोशनी को अपनी दिल कि बात १४ फरवरी को बता दे। निखिल को कुछ दिनों से यह भी लगने लगा है कि रौशनी उसके प्यार को ज़रूर अपनाएगी।
शिवानी, रोशनी के छात्रालय में उसकी कमरा साथी है। वह उन "पाँच" से बहुत डरती है। शिवानी बहुत ही डरपोक स्वाभाव कि लड़की है। परन्तु रोशनी कि सचाई जानने के बाद वह रोशनी और निखिल का साथ देना चाहती है। पर निखिल के प्यार को भी वह सच्च मान रही है। और इसी कारण वह रोशनी और निखिल के करीबी दोस्ती से उसे कभी-कभी जलन भी होती है।
www.channelv.in/shows/paanch-5-wrongs-make-a-right/about/530