सामग्री पर जाएँ

परशुराम शुक्ल

परशुराम शुक्ल

परशुराम शुक्ल का जन्म उत्तर प्रदेश के सेवसू गांव में 6 जून 1947 को हुआ, एम. ए., पी- एच. डी. तक शिक्षा। 250 से अधिक पुस्तकें बाल कविताओं, बाल कहानियों, बाल नाटकों, बाल उपन्यासों, बाल धारावाहिकों पर प्रकाशित है, 6 हजार से अधिक स्फुट रचनाएँ प्रकाशित।

विभिन्न भारतीय भाषाओं में इनकी रचानाओं का अनुवाद हो चुका है। चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, भारत सरकार नई दिल्ली, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, नई दिल्ली, हिन्दी अकादमी, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, समाज कल्याण मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, हैदराबाद सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों के पाठ्यक्रम में बाल कविताएँ, बाल कहानियाँ और बालोपयोगी आलेख। विश्व-भारती (शान्ति निकेतन, पश्चिम बंगाल), मुंबई विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र), कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा), जीवाजी विश्वविद्यालय (मध्यप्रदेश), सहित भारत के अनेक विश्वविद्यालयों में बाल साहित्य पर पी.एच.डी. और एम.फिल. स्तरीय शोध।