पन्नालाल बारुपाल

पन्नालाल बारुपाल (6 अप्रैल 1913-19 मई 1983, गंगानगर) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के सदस्य थे। 1952-1977 के बीच पाँच बार वह राजस्थान राज्य में गंगानगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोक सभा के सदस्य थे।
वे राजस्थान में बीकानेर में पैदा हुए थे और सक्रिय रूप से असहयोग आंदोलन में भाग लिए थे। वे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिए थे। भारत सरकार ने 2006 में उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया था। [1]
सन्दर्भ
- ↑ "Stamps of India". मूल से 18 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 दिसंबर 2014.