सामग्री पर जाएँ

पक्षीशिर प्रायद्वीप

पक्षीशिर प्रायद्वीप
Bird's Head Peninsula
Kepala Burung
Doberai Peninsula
प्रायद्वीप
अंतरिक्ष से पक्षीशिर प्रायद्वीप
देश  इण्डोनेशिया
प्रान्तपश्चिम पापुआ
शहर मनोक्वारी, सोरोंग, आइमास, बिनतूनी, तेमिनाबुआन, साउसापोर
उच्चतम बिंदु पेगुनुंगन अर्फ़ाक
 - स्थिति अर्फ़ाक पहाड़ियाँ
 - ऊँचाई 2,955 मी. (9,695 फीट)
निम्नतम बिंदु
 - स्थिति तट के पास
क्षेत्रफल 55,604 कि.मी.² (21,469 वर्ग मील)
आबादी 4,02,126 (2010)
घनत्व 7 /km2 (18 /sq mi)
समय मण्डलइण्डोनेशिया समय (UTC+9)
आइसो 3166-2 ID-IJ
License Plate DS

पक्षीशिर प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Bird's Head Peninsula, इण्डोनेशियाई: Kepala Burung), जो दोबेराई प्रायद्वीप (Doberai Peninsula) भी कहलाता है, एक बड़ा प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रान्त का हिस्सा है। इसके पूर्वी भाग में 2900 मीटर ऊँचाई की अर्फ़ाक पहाड़ियाँ (Arfak Mountains), उत्तर में उनसे ज़रा छोटी तमराऊ पहाड़ियाँ (Tamrau Mountains) और दोनो के बीच में केबार घाटी है। प्रायद्वीप के दक्षिण में एक तटीय मैदानी क्षेत्र है। प्रान्त की राजधानी मनोक्वारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहर भी इसी भूभाग में स्थित हैं। पक्षीशिर प्रायद्वीप पूर्व में चेन्देरावासिह खाड़ी से तटवर्ती है और इसके दक्षिण में बोम्बेराई प्रायद्वीप स्थित है। [1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ