नखचिवन स्वायत्त गणराज्य
| नखचिवन स्वायत्त गणराज्य Naxçıvan Muxtar Respublikası | ||
|---|---|---|
अजरबैजान के भीतर नखचिवन स्वायत्त गणराज्य। | ||
| राजधानी और सबसे बड़ा नगर | नखचिवन | |
| राजभाषा(एँ) | अज़रबैजानी | |
| निवासी | नखचिवानी | |
| सरकार | संसदीय गणतंत्र | |
| - | संसदीय अध्यक्ष | वासिफ तालिबोव |
| - | प्रधान मंत्री | | अलोवसात बाख्शियेव |
| विधान मण्डल | सर्वोच्च सभा | |
| स्वायत्तता | ||
| - | नखचिवन स्वायत्त सोवियत समाजवादी गणराज्य की स्थापना | फरवरी 9, 1924 |
| - | नखचिवन स्वायत्त गणराज्य | नवंबर 17, 1990 |
| क्षेत्रफल | ||
| - | कुल | 5502.75 km2 |
| - | जल (%) | नगण्य |
| जनसंख्या | ||
| - | 2019 जनगणना | 456,100[1] |
| - | घनत्व | 82/km2 |
| मानव विकास सूचकांक (2014) | उच्च | |
| मुद्रा | अज़रबैजान मनत (AZN) | |
| समय मण्डल | AZT (यू॰टी॰सी॰+4) | |
| दूरभाष कूट | +994 36 | |
| ISO 3166 code | AZ | |
नखचिवन स्वायत्त गणराज्य (अज़रबैजानी: Naxçıvan Muxtar Respublikası) अज़रबैजान गणराज्य का एक स्थलरुद्ध बहि:क्षेत्र है। यह क्षेत्र 5,502.75 कि॰मी2 (2,124.62 वर्ग मील)[3] में फैला है, और इसकी जनसंख्या 414,900 है।[4] इसकी सीमायें, पूर्व और उत्तर में आर्मेनिया (221 किमी [137 मील]) के साथ, दक्षिण और पश्चिम में ईरान (सीमा 179 किमी [111 मील]) और उत्तर पश्चिम में तुर्की (सीमा 8 किमी [5.0 मील]) के साथ, लगती हैं।
नखचिवन स्वायत्त गणराज्य, अज़रबैजान का एक स्वायत्त क्षेत्र है, जो अपनी एक निर्वाचित विधायिका के द्वारा शासित है। यह क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख संघर्ष के प्रभावों से पीड़ित है, और इसका कार्की नामक बहि:क्षेत्र संघर्ष की शुरुवात से ही अर्मेनिया के कब्जे में है। नखचिवन इस क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी है। वासिफ तालिबोव 1995 से यहाँ के नेता हैं।[5]
सन्दर्भ
- ↑ https://www.stat.gov.az/source/demoqraphy/ap/
- ↑ Xəlilzadə, elgunkh, Elgun Xelilzade, Elgun Khalilzadeh, Elgün. "Naxçıvan Muxtar Respublikası Dövlət Statistika Komitəsi". मूल से 31 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 12, 2016.
- ↑ Official portal of Nakhchivan Autonomous Republic :Nakhchivan Autonomous Republic Archived दिसम्बर 9, 2012 at archive.today
- ↑ "Regions of Azerbaijan/Economic Regions of Azerbaijan". Map Universal. January 23, 2019. अभिगमन तिथि January 24, 2019.
- ↑ Hans-Joachim Hoppe: Nachitschewan – Vorposten Aserbaidschans (Nakhchivan – outpost of Azerbaijan), in "Eurasisches Magazin" (in German), August 2, 2011
