द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट
| द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट | |
|---|---|
पोस्टर | |
| निर्देशक | सिमोन वेल्स ब्रेंडा चैपमैन स्टीव हिक्नर |
| पटकथा | फ़िलिप लज़ब्निक निकोलास मेयर |
| निर्माता | पेनी फिन्कल्मैन कॉक्स सैंड्रा रेबिंस जेफ्री केटज़नबर्ग (एक्जीक्यूटिव निर्माता) |
| संपादक | निक फ्लेचर |
| संगीतकार | स्टीफन श्वार्त्ज़ (गीत) हांस ज़िमर (ध्वनि) |
निर्माण कंपनी | ड्रीमवर्क्स एनीमेशन |
| वितरक | ड्रीमवर्क्स (यूनिवर्सल पिक्चर्स के ज़रिए) |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई | 99 मिनट |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी/हिब्रू |
| लागत | $70 मिलियन[1] |
| कुल कारोबार | $218,613,188[1] |
द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट (अंग्रेज़ी: The Prince of Egypt) १९९८ में बनी अमेरिकी एनिमेटेड संगीत ड्रामा फ़िल्म है। यह ड्रीमवर्क्स द्वारा पारंपरिक तरीके से निर्मित पहली एनीमेशन फ़िल्म है। यह एक्सोडस की पुस्तर पर आधारित है व मोसेस के जीवन की कहानी बयां करती है जो इजिप्ट के एक राजकुमार से किस तरह इज़राइल के बच्चों को इजिप्ट से बाहर ले गया। फ़िल्म का निर्देशन ब्रेंडा चैपमैन, सिमोन वेल्स और स्टीव हिक्नर ने किया था। फ़िल्म में स्टीफन श्वार्त्ज़ द्वारा लिखित व हांस ज़िमर द्वारा ध्वनित गीत शामिल है। फ़िल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं की आवाज़ शामिल है।
फ़िल्म को "व्हेन यु बिलीव" गीत के लिए १९९९ के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नया गीत और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए नामांकन मिला था। इसका पॉप संस्करण समारोह के दौरान व्हिटनी होस्टन और मारिया केरी ने गाया था।
फ़िल्म को सिनेमाघरों में १८ दिसम्बर १९९८ को रिलीज़ किया गया था। इसने विश्व भर में $२१८,६१३,१८८ का व्यवसाय किया जिससे यह $१०० मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी गैर-डिज़्नी फ़िल्म बन गई।
आवाज कास्ट
| चरित्र | ||
|---|---|---|
| मोसेस | वाल किल्मर | --- |
| रामसेस II | राल्फ फेनिस | --- |
| जिपोराह | मिशेल फीफर | --- |
| मिरियम | सैंड्रा बुलक | --- |
| एरोन | जेफ़ गोल्डब्लूम | --- |
| फराओ सेती | पैट्रिक स्टीवर्ट | --- |
| जेथ्रो | डैनी ग्लोवर | --- |
| रानी तुया | हेलेन मिरिन | --- |
हिन्दी डबिंग कलाकार
- डब संस्करण जारी करने का वर्ष: जनवरी १९९९
- मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/ब्लू-रे डिस्क/टेलीविजन
- निर्देशक: लीला रॉय घोष †
- अनुवाद: ????
- समायोजन: ????
- उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया
सन्दर्भ
- ↑ अ आ "Prince of Egypt (1998)". Box Office Mojo. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-02-25.