त्रिभुज कैंडलस्टिक पैटर्न)

शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर के लिए कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न[1] का बेहतर ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है | शेयर बाज़ार में कई प्रकार के कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न होते है इनमें से त्रिभुज पैटर्न भी पैटर्न है | जब कोई शेयर या इंडेक्स किसी कंसोलिडेशन फेज के अन्दर ट्रेड करता है तथा इसका कंसोलिडेशन फेज सिकुड़ता जाता है तब यह एक त्रिभुज का रूप ले लेता है | तब इस पैटर्न को त्रिभुज चार्ट पैटर्न (Triangle chart pattern) कहा जाता है |
ये तीन प्रकार के होते है |
- आरोही त्रिभुज पैटर्न
- अवरोही त्रिभुज पैटर्न
- सममित त्रिभुज पैटर्न
आरोही त्रिभुज पैटर्न

इस त्रिभुज चार्ट पैटर्न का निर्माण तब होता है जब कंसोलिडेशन फेस का सपोर्ट लेवल HL ट्रेंड-लाइन का पालन करते हुए ट्रेड करता है | लेकिन अपर रेजिस्टेंस लेवल फिक्स रहता है | यह पैटर्न बाज़ार में तेज़ी का संकेत देता है | इस पैटर्न के ब्रेक आउट होने पर ट्रेडर खरीदारी में ट्रेड लेता है तथा अपना मुनाफा बनता है |
अवरोही त्रिभुज पैटर्न

जब किसी कंसोलिडेशन फेज का सपोर्ट लेवल तो एक लेवल पर स्थिर रहता है लेकिन रेजिस्टेंस का लेवल LH ट्रेंड लाइन का सहारा लेकर निचे की तरफ आती रहती है इस कारण से यह एक त्रिभुज का रूप ले लेता है | इस प्रकार के त्रिभुज को अवरोही त्रिभुज पैटर्न (Descending Triangle Pattern) कहा जाता है | इस पैटर्न में मंदी का संकेत मिलता है | इस पैटर्न में ब्रेक डाउन हो जाने के बाद ट्रेडर, बिकवाली में ट्रेड लेते है और मुनाफा कमाते है |
सममित त्रिभुज पैटर्न
जब किसी कंसोलिडेशन फेज का सपोर्ट तथा रेजिस्टेंस दोनों लेवल सिकुड़ता जाता है तब यह जिस त्रिभुज का निर्माण करता है उसे सममित त्रिभुज पैटर्न (Symmetrical Triangle Pattern) कहा जाता है | इस पैटर्न में मंदी तथा तेज़ी का संकेत नहीं मिलता है | ब्रेक आउट या ब्रेक डाउन होने पर ट्रेडर ट्रेड लेते है | Read More...
सन्दर्भ सूची
- ↑ "कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न क्या है?". Finohindi. 23/09/2023.
|date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)