त्रिप्पुनितुरा नारायण कृष्णन

टी एन कृष्णन (6 अक्टूबर 1928 – 2 नवंबर 2020) एक भारतीय वायलिन वादक थे। कर्नाटक संगीत के वायलिन वादकों में इनका महत्वपूर्ण स्थान था। भारत सरकार ने १९९२ में इन्हें कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये तमिलनाडु से थे। 2 नवम्बर 2020 को चेन्नई स्थित अपने आवास पर इनका निधन हुआ।