सामग्री पर जाएँ

तिगरिया

तिगरिया गांव राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर तहसील मे स्थित है जो ग्राम पंचायत मुख्याल भी है। तिगरिया गांव अलवर जिला मुख्यालय से पूर्व दिशा मे ४८ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। तिगरिया गांव मे कई जातियों के लोग निवास करते है जिनमे मुख्यतः मीणा, जाट, राजपूत, ब्राहमण, जावट, जोगी(नाथ) तथा एक घर मेहतर जाति का भी निवासरत है। वर्तमान मे गांव के अन्दर सीनियर सैकेण्डरी विधालय है जो कुछ ही दिनो पहले क्रम्रोन्नत हुआ है तथा गांव के अन्दर एक प्राईवेट स्कूल भी है। तिगरिया गांव मे प्रतिवर्ष १४ जनवरी यानी मकर संक्रान्ति को कुश्ती-दंगल होता है जिसमे आस पडौस के जिलो तथा राज्यो के नामी पहलवान कुश्ती लडने आते है। तिगरिया गांव की वर्ष २०११ की जन्संख्या के अनुसार गांव मे कुल २६७ घर बसे हुवे है तथा कूल जन्सख्या १६५७ है जिसमे पुरुष ९०२ व महिला ७५५ है तथा साक्षरता दर ७४.२९ प्रतिशत है, गांव के लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है जो ज्यादातर सिंचित भूमी पर आधारित है गांव मे कृषी की मुख्य फसल सरसो, गेहुं, बाजरा, ज्वार, ग्वार आदि है। तिगरिया गांव पंचायत मुख्यालय पर पहले एक आयुर्वेदिक औषधालय था जो ग्रामिणो की उदासिनता के कारण पंचायत मे स्थित गांव रामनगर मे चला गया वर्तमान मे गांव मे चिकित्सालय की व्यवस्था नही है।[1]

तिगरिया गांव ग्राम पंचायत के रूप मे

वर्ष १९५२ मे राजस्थान मे पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के समय तिगरिया गांव बडौदाकान ग्राम पंचायत मे सम्लित था जिसमे उस समय कूल १४ गांव शामिल थे उस समय बडौदाकान ग्राम पंचायत का सरपंच श्री रामजीलाल जैन निवार्चित हूआ था जो वर्ष १९६२ तक रहा तथा बाद मे वर्ष १९६२ मे राज्य सरकार द्वारा तिगरिया, भवनपुरा, रामनगर, बूलाहेडी व बायडा गांव को सम्लित कर तिगरिया ग्राम पंचायत का गठन किया गया था। तिगरिया ग्राम पंचायत मे प्रथम बार वर्ष १९६२ मे सरपंच पद के चूनाव हुये जिसमे श्री रामसहाय मीना निवासी तिगरिया का बास को संरपच निवार्चित किया गया जो १५ वर्षो तक चुनाव नही होने से वर्ष १९७७ तक लगातार सरपंच रहे। तिगरिया ग्राम पंचायत मे प्रथम महिला सरपंच श्रीमती धप्पीदेवी निवासी तिगरिया का बास वर्ष २००० मे चूनी गई थी। तिगरिया ग्राम पंचायत अब तक रहे सरपंचो की सूची निम्नानुसार है।[2]

सरपंचो की सूची

क्रम स.नाम सरपंचनिवासीवर्षफोटो
स्व.श्री रा

मसहाय मीना || गांव तिगरिया का बास || १९६२-१९७७ ||

स्व श्री कलूवा चौधरीगांव भवनपुरा१९७७-१९८२
श्री मदनलाल मीनागांव तिगरिया का बास१९८२-१९८७
श्री रामस्वरुप चौधरीगांव भवनपुरा१९८७-१९९०
श्री मदनलाल मीनागांव तिगरिया का बास१९९०-१९९५
श्री रामस्वरुप चौधरीगांव भवनपुरा१९९५-२०००
श्रीमती धप्पीदेवी मीनागांव तिगरिया का बास२०००-२००५
श्री गुलाब मीनागांव तिगरिया का बास२००५-२००८
श्रीमती कमला देवीगांव रामगनर२००८-
१०श्री रमेश मीनागांव बुलाहेडी२००८-२००९
११श्री मंगतुराम मीनातिगरिया का बास२००९-२०१०
१२श्री पप्पुराम मेहत्ररगांव भवनपुरा२०१०-२०१५

</gallery>

१३श्री विरेन्द्र चौधरीगांव तिगरिया२०१५ से लगातार

[3]

सन्दर्भ

  1. "ग्रीमीण इतिहास". |firstlast1= missing |lastlast1= in first1 (मदद); Cite journal requires |journal= (मदद)
  2. "पंचायत रिकोर्डानुसार". |firstlast1= missing |lastlast1= in first1 (मदद); Cite journal requires |journal= (मदद)
  3. "निर्वाचन आयोग व पंचायत रिकोर्ड". |firstlast1= missing |lastlast1= in first1 (मदद); Cite journal requires |journal= (मदद)