डेनियल पर्ल
| डेनियल पर्ल | |
|---|---|
डेनियल पर्ल का पासपोर्ट | |
| जन्म | डेनियल जेकब पर्ल 10 अक्टूबर 1963 प्रिन्सटन, न्यू जर्सी, अमेरिका |
| मौत | फ़रवरी 1, 2002 (उम्र 38) कराची, पाकिस्तान |
| मौत की वजह | सिर काट कर हत्या |
| आवास | वॉशिंगटन डी॰ सी॰, अमेरिका |
| जाति | यहूदी |
| पेशा | पत्रकार |
| संगठन | वाल स्ट्रीट जर्नल |
| प्रसिद्धि का कारण | वाल स्ट्रीट जर्नल में पत्रकारिता के लिए |
| धर्म | यहूदी धर्म |
डेनियल पर्ल एक अमेरिकी पत्रकार थे। वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण उस समय किया गया था जब वे 2002 में एक स्टोरी को लेकर कराची में थे। अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनकी लाश कराची के बाहरी इलाके में मिली थी। उस समय पुलिस ने हत्या की तहकीकात के बाद इसमें मुसलिम आतंकी संगठनों के शामिल होने की शंका जतायी थी।