टॉम हॉलैंड (अभिनेता)
| टॉम हॉलेंड | |
|---|---|
2016 सैन डिएगो कॉमिक कॉन में स्पाइडर-मैन: होमकमिंग फ़िल्म का प्रचार करते टॉम हॉलेंड | |
| जन्म | थॉमस स्टैनली हॉलैंड[1] 1 जून 1996 लंदन, इंग्लैंड |
| शिक्षा | डॉनहेड प्रिपरेटरी स्कूल, विंबलडन कॉलेज, बीआरआईटी स्कूल ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट्स |
| पेशा |
|
| कार्यकाल | 2008–वर्तमान |
| माता-पिता | डोमिनिक हॉलैंड निकला फ्रॉस्ट |
थॉमस स्टैनली हॉलैंड (जन्म: १ जून १९९६)[2] एक अंग्रेजी अभिनेता तथा नर्तक हैं, जिन्हें मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में, विशेषतः कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६) और स्पाइडर-मैन: होमकमिंग (२०१७) में पीटर पार्कर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
हॉलैंड इससे पहले स्टेज शो बिली इलियट द म्यूजिकल (२०१२) में प्रमुख किरदार निभा चुके हैं। उनकी अन्य फिल्मों में द इम्पॉसिबल (२०१२), इन द हार्ट ऑफ़ द सी (२०१५), द लॉस्ट सिटी ऑफ़ ज़ी (२०१६) और अनचार्टेड (२०२२) प्रमुख हैं। २०१७ में उन्हें बीएएफटीए राइजिंग स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।