टक्स पेंट
![]() | |
![]() कैनवस का स्क्रीनशॉट | |
डेवलपर | Bill Kendrick, et al. |
---|---|
पहला संस्करण | जून 16, 2002 |
आखिरी संस्करण | 0.9.33[1] |
प्रोग्रामिंग भाषा | सी प्रोग्रामिंग भाषा |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Microsoft Windows, Linux, macOS, Android, Haiku, OpenBSD |
प्रकार | रास्टर ग्राफ़िक्स एडिटर |
लाइसेंस | GPL-2.0-or-later |
वेबसाइट | tuxpaint |
टक्स पेंट (अंग्रेज़ी: Tux Paint) एक मुफ़्त और ओपन सोर्स रास्टर ग्राफ़िक्स एडिटर है जो मुख्यतः बच्चों के लिये बनाया गया है। इस परियोजना का आरंभ 2002 में बिल केंड्रिक द्वारा किया गया था जो अब भी इस परियोजना को अन्य स्वयंसेवकों की सहायता से चला रहे हैं, इसका रखरखाव और इसमें सुधार कर रहे हैं। टक्स पेंट को इसके जैसे ही किंतु प्रोप्राइटरी शैक्षणिक सॉफ्टवेयर किड पिक्स (Kid Pix) के विकल्प के रूप में देखा जाता है।[2]
इतिहास
टक्स पेंट की शुरूआत लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के लिये की गयी थी क्योंकि उस दौर में इसपे चलने वाला बच्चों के लिये कोई ऐसा सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं था।[3] यह सी प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है और कई सारी मुफ़्त और ओपेन सोर्स लाइब्रेरियों का इस्तेमाल करता है जिनमें सिंपल डाइरेक्ट मीडिया लेयर (एसडीएल) भी शामिल है । या सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, एप्पल मैक ओएस, एंड्रॉइड, हाइकू एवं अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर चलता है।
विशिष्टतायें
टक्स पेंट इस मामले में अन्य (गिम्प या फोटोशॉप) सॉफ्टवेयरों से अलग है कि यह छोटे बच्चों (3 साल तक की उम्र के) को लक्ष्य करके निर्मित है। यूजर इंटरफेस को सहज बनाया गया है और इसमें आइकन, सुनने योग्य फीडबैक और पाठ के रूप में हिंट जैसी सुविधायें मौज़ूद हैं। चमकदार रंगों वाला इंटरफेस, साउंड इफेक्ट्स और कार्टून मस्कट (टक्स, जो लिनक्स कर्नेल का मस्कट है) बच्चों का मन लगाने के मकसद से बनाये गये हैं।
इसका इंटरफेस पाँच हिस्सों में विभाजित है:[4]
- टूलबॉक्स
- कैनवास
- कलर पैलेट
- सेलेक्टर
- जानकारी एरिया
सन्दर्भ
- ↑ "Announcing Tux Paint version 0.9.33". 18 जुलाई 2024. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2024.
- ↑ MacMerc review of Tux Paint, June 18, 2003.
- ↑ Interview with Bill Kendrick of NewBreedSoftware at OSNews Archived 2007-12-13 at the वेबैक मशीन, August 16, 2002.
- ↑ "Features of Tux Paint". tuxpaint.org. मूल से 2022-01-17 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-01-17.