जंतुक
सूक्षमजीवों को ही पहले जन्तुक (Animalcule) कहा जाता था जिसके अन्तर्गत जीवाणु (bacteria), आदिजन्तु (प्रोटोजोआन), और बहुत छोटे जन्तु आते थे। १७वीं शताब्दी के डच वैज्ञानिक एन्टोनी वान ल्युवेनहुक ने जब सबसे पहले सूक्ष्मदर्शी के द्वारा वर्षाजल में सूक्ष्मजीवों को देखा था तो उसने इनको एनिमलक्युल (Animalcule) का नाम दिया था।
