चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी


चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास १९९० के दशक से लेकर २०१० के दशक तक बड़ी तेजी से हुआ। चीन की सरकार ने इस पर बल देने के लिए फण्डिंग, आर्थिक सुधार, तथा विज्ञान और तकनीकी को सामाजिक स्थिति से जोड़ने आदि का कार्य किया। सरकार ने देश के आर्थिक विकास को राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ा। इसका फल यह हुआ कि चीन ने शिक्षा, अधोसंरचना, उच्च-प्रौद्योगिकी युक्त निर्माण, शैक्षणिक प्रकाशन, पैटेन्ट, आदि में बड़ी तेजी से विकास किया।