गाशरब्रुम
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a2/Gasherbrum_group_summits_and_glaciers_marked.jpg/220px-Gasherbrum_group_summits_and_glaciers_marked.jpg)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5b/7_15_BroadPeak.jpg/220px-7_15_BroadPeak.jpg)
![](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/37/Gasherbrum2.jpg/220px-Gasherbrum2.jpg)
गाशरब्रुम (Gasherbrum) हिमालय की काराकोरम पर्वतश्रेणी की बाल्तोरो हिमानी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित एक पर्वतों का समूह है जो उत्तरी कश्मीर में ३५ अंश ४४ मिनट उत्तरी अक्षांश तथा ७६ अंश ४२ मिनट पूर्वी देशान्तर पर स्थित हैं। यह शक्सगाम घाटी और गिलगित-बल्तिस्तान की सीमा पर स्थित है, जिनपर चीन व पाकिस्तान का नियंत्रण है हालांकि जिन्हें भारत अपना भाग बताता है। इस पुंजक में विश्व के तीन आठ हज़ारी पर्वत हैं, यानि वे जिनकी ऊँचाई 8,000 मीटर से अधिक है।
नामार्थ
स्थानीय बलती भाषा में "गाशा" का अर्थ "सुंदर" और "ब्रुम" का अर्थ "पर्वत" होता है, यानि "गाशरब्रुम" का मतलब "सुन्दर पर्वत" है।[1]
मुख्य चोटियाँ
पर्वत | मीटर | फ़ुट | अक्षांश (उत्तर) | रेखांश (पूर्व) | उदग्रता (मी) |
---|---|---|---|---|---|
गाशरब्रुम १ | 8,080 | 26,509 | 35°43′27″ | 76°41′48″ | 2,155 |
ब्रॉड पीक | 8,047 | 26,400 | 35°48′35″ | 76°34′06″ | 1,701 |
गाशरब्रुम २ | 8,035 | 26,362 | 35°45′27″ | 76°39′15″ | 1,523 |
गाशरब्रुम ३ | 7,952 | 26,089 | 35°45′34″ | 76°38′31″ | 355 |
गाशरब्रुम ४ | 7,925 | 26,001 | 35°45′39″ | 76°37′00″ | 725 |
गाशरब्रुम ५ | 7,147 | 23,448 | 35°43′45″ | 76°36′48″ | 654 |
गाशरब्रुम ६ | 6,979 | 22,897 | 35°42′30″ | 76°37′54″ | 520 |
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ H. Adams Carter, "Balti Place Names in the Karakoram", American Alpine Journal 49 (1975), p. 53.