गरुड़ गमन वृषभ वाहन
गरुड़ गमन वृषभ वाहन | |
---|---|
निर्देशक | राज बी. शेट्टी |
लेखक | राज बी. शेट्टी |
निर्माता | रवि राय कलासा वचन शेट्टी |
अभिनेता | राज बी. शेट्टी ऋषभ शेट्टी |
कथावाचक | गोपालकृष्ण देशपांडे |
छायाकार | प्रवीण श्रीयान |
संपादक | प्रवीण श्रीयान |
संगीतकार | मिधुन मुकुंदन |
निर्माण कंपनियां | लाइटर बुद्धा फिल्म्स कॉफी गैंग स्टूडियो |
वितरक | केआरजी स्टूडियो |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई | 151 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | कन्नड |
गरुड़ गमन वृषभ वाहन (अनुवाद: गरुड़ की सवारी, बैल वाहन) सन् 2021 की कन्नड़ भाषा की भारतीय गैंगस्टर फिल्म है जो अभिनेता एवं निर्देशक राज बी शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है।[1][2] फिल्म का निर्माण लाइटर बुद्धा फिल्म्स के तहत रवि राय कलसा और वचन शेट्टी द्वारा किया गया है। फ़िल्म में राज बी शेट्टी और ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।[3] संगीत मिधुन मुकुंदन ने दिया है। संपादन और छायांकन प्रवीण श्रीयान द्वारा किया गया। इसे रक्षित शेट्टी के परमवाह स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है।[4]
कहानी
ब्रह्मैया एक व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी पुलिस अधिकारी है जिसका तबादला आधुनिक मैंगलोर के तटीय और सांस्कृतिक शहर मंगलादेवी में हो जाता है जो गैंगस्टर शिवा और हरि के जोड़ी द्वारा सामूहिक हिंसा से ग्रस्त क्षेत्र है। हर कोई जानता है कि हरि का जन्म और पालन-पोषण मंगलादेवी में हुआ जबकि शिव की उत्पत्ति के बारे में कोई नहीं जानता। वह हरि के घर के पास वाले कुएं में एक बैग में मिला था। जब ग्रामीणों ने थैला खोला तो उसमें 12 वर्षीय शिवा का शरीर मिला जिसकी गर्दन कटी हुई थी तथा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में शिवा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जान बच गई और वह ठीक हो जाता है। जब तक उसे हरि की मां ने ढूंढकर अपने साथ नहीं ले लिया तब तक उसने कुछ समय मैंगलोर की सड़कों पर भीख मांगते हुए बिताया। हरि और शिवा जीवन भर के लिए सबसे अच्छे दोस्त और भाई बन गए।
सन्दर्भ
- ↑ "The first look of Garuda Gamana Vrishabha Vahana is out". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 14 फरवरी 2020. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
- ↑ archive, From our online (17 फरवरी 2020). "Director Raj B Shetty gives final touches to his gangster drama". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
- ↑ Native, Digital (19 फरवरी 2020). "Raj B Shetty's film with Rishab Shetty gets title". द न्यूज मिनट (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
- ↑ "Rakshit Shetty to present Raj B Shetty's directorial 'Garuda Gamana Vrishabha Vahana'". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). 5 अक्टूबर 2021. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.