सामग्री पर जाएँ

खंडोबा मंदिर (जेजुरी)

खंडोबा मंदिर
जेजुरी का खंडोबा मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताखंडोबा
त्यौहार
  • चैत्र पूर्णिमा
  • चंपाष्टि का उत्सव[1]
चर्च या संगठनात्मक स्थितिवर्तमान
शासी निकायश्री मार्तंड देव संस्थान मंदिर ट्रस्ट, जेजुरी[2]
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिजेजुरी, पुरंदर तालुका, पुणे जिला, महाराष्ट्र, भारत
ज़िलापुणे
राज्यमहाराष्ट्र
देशभारत
भौगोलिक निर्देशांक18°16′20″N 74°09′37″E / 18.27222°N 74.16028°E / 18.27222; 74.16028
वास्तु विवरण
शैलीहेमाडपंथी
संस्थापकUnknown
आयाम विवरण
मंदिर संख्या3
स्मारक संख्याएक
निर्माण सामग्रीपत्थर और चूना पत्थर
वेबसाइट
Khandoba.com

जेजुरी का खंडोबा मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भगवान खंडोबा को समर्पित है। यह भारत के महाराष्ट्र के जेजुरी शहर में एक पहाड़ी पर स्थित है।[3][4] जो महाराष्ट्र के सबसे प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है।

महाराष्ट्र और दक्कन क्षेत्र में स्थित कई कृषक परिवारों, ब्राह्मणों और खानाबदोश धनगर जनजाति निवास करती है जेजुरी का खंडोबा वहीं के कुलदेवता हैं।[5]

किंवदंतियों और लोककथाओं के अनुसार, खंडोबा भगवान शिव के मानव अवतार थे; वह जेजुरी-गाड के नाम से उस क्षेत्र में रहते थे और शासन करते थे, जहां अब मंदिर मौजूद है। मंदिर को जेजुरी-गाड के नाम से भी जाना जाता है। जब मणि और मल्ला नामक राक्षस भाइयों ने वहाँ के लोगों को परेशान किया तब खंडोबा ने ही उनका वध किया था।[6][4]

इतिहास

खंडोबा की पूजा 12वीं से 13वीं शताब्दी में शुरू हुई। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में यादवों ने करवाया था। खंडोबा मंदिर का पुनर्निर्माण पेशवाओं के शासनकाल के दौरान किया गया था।

1737-1739 में, पेशवा बाजीराव प्रथम के भाई चिमाजी अप्पा ने वसई से मंदिर को पुर्तगाली चर्च की घंटियाँ भेंट की थीं। वे और उनके मराठा सैनिकों ने वसई की लड़ाई (1737) में पुर्तगालियों को हराने के बाद, पुर्तगाली चर्चों से विजय की याद के रूप में घंटियाँ ले ली थीं।[7]


सन्दर्भ

  1. "सदानंदाचा उदो उदो.. लाखो गरीबांचा कैवारी खंडेराया का झाला एवढा लोकप्रिय? चंपाषष्ठीच्या निमित्ताने वाचा Special Report g". TV9 मराठी. दिसम्बर 9, 2021.
  2. "जेजुरी मंदिर के लिए नए ट्रस्टी नियुक्त". punemirror.com. दिसम्बर 16, 2017.
  3. स्वामी, वी.एन. (2020). जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ऑनलाइन परीक्षा मार्गदर्शक [जिला मध्य सहकारी बैंक ऑनलाइन परीक्षा गाइड] (मराठी में). लातुर: विद्याभारती प्रकाशन.
  4. "येळकोट येळकोट जय मल्हार! जेजुरी गडावर दररोज २० हजार भाविकांना मिळणार दर्शन". लोकमत. 2021-10-06. अभिगमन तिथि 2022-01-12.
  5. देवदत्त पटनायक (जनवरी 8, 2017). "तीर्थ राष्ट्र: जेजुरी: हल्दी की वर्षा". मुंबई मिरर (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-13.
  6. "... जेजुरी में मंदिर..." भास्कर.[मृत कड़ियाँ]
  7. "महाराष्ट्र के अधिकतर मंदिरों में पुर्तगाली युग के चर्चों की घंटियाँ क्यों बजती हैं?". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 2018-12-22. अभिगमन तिथि 2022-01-13.