कोल्हान प्रमंडल
कोल्हान प्रमंडल (संथाली: ᱠᱚᱞᱦᱟᱱ ᱠᱷᱚᱸᱰ) भारत के झारखण्ड राज्य के पांच प्रमंडलों में से एक है । इस प्रमंडल में तीन जिले शामिल हैं: पूर्वी सिंहभूम, सराइकेला खरसावाँ और पश्चिमी सिंहभूम।[1][2][3] ये तीनों जिले पहले दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का हिस्सा थे। संभाग का मुख्यालय चाईबासा है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 4,861,313 है।

क्षेत्र में निवासित प्रमुख कोल (मुख्यत हो और भूमिज) जनजाति के नाम पर, क्षेत्र का नामकरण कोल्हान रखा गया।
सन्दर्भ
- ↑ "East Singhbhum | Welcome to East Singhbhum District Website | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-07-18.
- ↑ "District West SinghBhum, Government of Jharkhand | Kolhan Pramandal | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-07-18.
- ↑ "District Seraikela Kharsawan, Government of Jharkhand | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-07-18.