कॉलेज स्ट्रीट कॉफी हाउस
| इंडियन कॉफी हाउस | |
|---|---|
मुख्य द्वार | |
| रेस्तरां जानकारी | |
| स्थापित | अप्रैल 1876 |
| शहर | कोलकाता |
| राज्य | पश्चिम बंगाल |
| देश | भारत |
| निर्देशांक | 22°34′34.14″N 88°21′42.47″E / 22.5761500°N 88.3617972°Eनिर्देशांक: 22°34′34.14″N 88°21′42.47″E / 22.5761500°N 88.3617972°E |
| जालस्थल | indiancoffeehouse |
कॉलेज स्ट्रीट कॉफी हाउस प्रेसिडेंसी कॉलेज के सामने स्थित कोलकाता का एक विख्यात काफ़ीघर है। यह प्रेसिडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और कोलकाता की अन्य मशहूर हस्तियों के मिलने-जुलने का एक लोक-प्रिय स्थल (अड्डा) माना जाता है। कलकत्ता (कोलकाता) के सांस्कृतिक इतिहास में इस काफ़ीघर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मन्ना डे ने इसी काफ़ीघर पर अपना मशहूर गाना कॉफी हाउसर सेई आदत्ता बनाया है।
