सामग्री पर जाएँ

काइट्स

काइट्स
Kites Official Poster.jpg
आधिकारिक फिल्म पोस्टर
निर्देशकअनुराग बासु
लेखकअनुराग बासु
निर्माताराकेश रोशन
शरन कपूर
अभिनेताऋतिक रोशन
बारबरा मोरी
कंगना राणावत
कबीर बेदी
निकोलस ब्राउन
छायाकार अयानन्का बोस
संगीतकारराजेश रोशन
वितरकरिलायन्स एडीए समूह
प्रदर्शन तिथि
21 मई 2010
लम्बाई
120 मिनट (हिन्दी)
90 मिनट (अंग्रेजी)
देशभारतसंयुक्त राज्य अमेरिका ६० से अधिक देशों में अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शन
भाषायेंहिन्दी
अंग्रेजी
स्पैनिश
लागत $3.0 करोड़

काइट्स (पतंगें) 21 मई 2010 को विश्व के 60 देशों में प्रदर्शित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इसके निर्माता राकेश रोशन और शरन कपूर है। फिल्म के सितारों में ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी, कंगना राणावत और कबीर बेदी प्रमुख हैं। फिल्म का संगीत राजेश रोशन का है और गीत नसीर फ़राज़ और आसिफ अली बेग़ ने लिखे हैं। मूल हिन्दी संस्करण की अवधि 120 मिनट है जबकि अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी संस्करण 90 मिनट लंबा है और इसका संपादन हॉलीवुड के निर्देशक ब्रेट रैटनर ने किया है।

कथानक

उसे बुरी तरह घायल कर मैक्सिको के तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ दिया गया, जहाँ उसके जीने की थी तो, बस एक उम्मीद, उसका प्यार। जय जो कभी एक लापरवाह और तिकड़मबाज युवक था आज उसकी खोज कई लोगों को है। पर जब मौत पास आई तो उसे जिस एक चीज ने जिन्दा रखा वो थी उसके प्यार नताशा की खोज। नताशा जो किसी और की मंगेतर है पर, सभी भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं के बावजूद जय के प्यार में गिरफ्तार हो गयी। और उसके बाद शुरु हुआ प्यार और रोमांच का वो सफर जो उन दोनों को मार सकता था, या फिर हमेशा हमेशा के लिए साथ ला सकता था।

पात्र

संगीत

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

इन्हें भी देखें