सामग्री पर जाएँ

कमला पम्प नहर

कमला पम्प नहर

कमला पम्प नहर प्रयागराज जिला मुख्यालय से यमुना पार करीब 50 किलोमीटर दूर लालापुर कस्बे के पंडुआ ग्राम में कमला पंप नहर है। इसके पानी से कभी सूखा क्षेत्र के रूप में गिने जाने वाले यमुनापार स्थित सैकड़ों गांवों की पठारी भूमि में फसल लहलहा रही है। हालांकि स्थापना के बाद लंबा अरसा बिता चुके इस नहर को रखरखाव की आवश्यकता है जिसके अभाव में इस नहर की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं हो पा रहा है जिससे कुछ गांवों के खेत इसके पानी से वंचित हो जा रहे हैं। वहां के लोग बताते हैं कि कमला पंप नहर के पहले यमुनापार के तमाम इलाके सूखा क्षेत्र थे। पठारी इलाकों के तमाम गांवों में सिंचाई की सुविधा के अभाव में बेर्रा, बाजरा, मक्का के जैसे कुछ मोटे अनाज ही होते थे लेकिन इस नहर ने यमुनापार की तस्वीर बदल दी। नहर की स्थापना के बाद इस इलाके में किसान धान और गेहूं की फसल भी उगाने लगे।

कमला पम्प नहर

कमला पम्प नहर की स्थापना

कमला पम्प नहर की स्थापना का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवतीनंदन बहुगुणा को जाता है। उनकी पत्नी और इलाहाबाद से सांसद सदस्य रहीं कमला बहुगुणा ने यमुनापार में सिंचाई के लिए काफी प्रयास किया था जिसके चलते सत्तर के दशक में स्थापित इस कैनाल को कमला पंप नहर का नाम दिया गया था। वर्तमान में यह पंप नहर यमुनापार में सिंचाई का मुख्य जरिया है।

लाभान्वित क्षेत्र

पंडुआ ग्राम में बने इस पंप नहर के लिए पानी यमुना नदी से लिफ्ट किया जाता है फिर यहां बने टैंक से माइनरों व नहरों के सहारे आगे खेतों तक जाता है। बाघला नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय सिंह बताते हैं कि पानी लिफ्ट करने के लिए यहां 540 क्यूसेक क्षमता के दस पंप लगाए गए हैं ।जिसमें नौ पंप चलते हैं जबकि एक पंप स्टैंड बाई में रहता है। कोई पंप खराब होने पर उसे चलाया जाता है। कमला पंप नहर के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार बताते हैं कि इस पंप कैनाल से यमुनापार के घूरपुर, जसरा, लालापुर, शंकरगढ़, बारा, जारी, नारीबारी, गौहनिया व करमा के करीब 600 गांवों के खेतों की सिंचाई यहां यमुना नदी से लिफ्ट किए गए पानी से होता है। क्षेत्रीय नागरिक राहुल द्विवेदी बताते हैं कि रखरखाव के अभाव में कुछ पंप चल नहीं पाते जिससे पहले से कम गांवों को ही पानी जा पाता है।

सन्दर्भ

[1][2][3][4][5]

  1. https://www.jagran.com/lite/uttar-pradesh/allahabad-city-kamla-pump-canal-in-lalapur-area-of-prayagraj-was-established-by-the-efforts-of-kamala-bahuguna-21371806.html
  2. https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gangapar/story-yamuna-39-s-water-level-slipped-kamala-pump-canal-closed-4239881.html
  3. https://prayagraj.nic.in/hi/
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2023.
  5. https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/gangapar/story-allahabad-kamla-pump-canal-stalled-rupai-ruki-2089520.html