एवरू
एवरू | |
---|---|
निर्देशक | वेंकट रामजी |
पटकथा | वेंकट रामजी |
Dialogues by |
|
कहानी | ओरिओल पाउलो |
आधारित | द इनविजिबल गेस्ट |
निर्माता |
|
अभिनेता |
|
छायाकार | वामसी पच्चिपुलुसु |
संपादक | गैरी बीएच |
संगीतकार | श्रीचरण पकाला |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स]] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई | 118 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | तेलुगू |
लागत | ₹8 करोड़ |
कुल कारोबार | अनुमानित ₹21.12 करोड़[1] |
एवरू (अनुवाद: Who) वेंकट रामजी द्वारा निर्देशित 2019 की भारतीय तेलुगु भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है।[2] पर्ल वी. पोटलुरी, परम वी. पोटलुरी और कैविन ऐनी ने फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में अदिवि शेष, रेजिना कैसेंद्रा, नवीन चंद्रा और मुरली शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा किया गया। एवरू ओरिओल पाउलो की 2016 की स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट (2016) के ऊपर आधारित रीमेक है।
यह फिल्म भ्रष्ट पुलिस अधिकारी विक्रम वासुदेव की कहानी पर आधारित है जो एक महिला द्वारा अपने बलात्कारी की हत्या के स्पष्ट मामले की जांच करता है। संगीत श्रीचरण पकाला द्वारा रचित है तथा गैरी बी.एच. द्वारा संपादन किया गया है। 15 अगस्त 2019 को यह फिल्म रिलीज हुई।[3] कन्नड़ में इस फ़िल्म को यदा यदा ही (2023) नाम से बनाया गया है।[4]
कहानी
समीरा महा (रेजिना कैसेंद्रा) एक उभरती हुई व्यवसायी महिला है जिसके साथ डीएसपी अशोक कृष्ण (नवीन चंद्रा) कथित तौर बलात्कार करता है तथा वह गोली मारकर डीएसपी की हत्या कर देती है। अदालत में यह मामला आत्मरक्षा के तौर पर दर्ज किया जाता है लेकिन पुलिस और अशोक का परिवार अभियोजन के लिए एक प्रतिष्ठित आपराधिक वकील रत्नाकर (संजय रायचूर) को नियुक्त करता है। इसके बाद समीरा के वकील बनर्जी (विनय वर्मा) भ्रष्ट सब-इंस्पेक्टर विक्रम वासुदेव (अदिवि शेष) से संपर्क करते हैं जो कुन्नूर में रहता है। वह समीरा से रिश्वत लेता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्नाकर कोई भी आपत्तिजनक सबूत उजागर न कर सके।
सन्दर्भ
- ↑ Hooli, Shekhar H. (22 दिसम्बर 2019). "Tollywood Box office report - 2019: Highest grossing Telugu movies of the year". www.ibtimes.co.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ "Confirmed: Adivi Sesh lines up 'Major' and 'Goodachari 2' after 'Evaru'". The Times of India. 10 जुलाई 2019. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ "Evaru: Adivi Sesh announces the release date of his next film". The Times of India. 17 जुलाई 2019. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ "Kannada remake of Adivi Sesh's Evaru, Yadha Yadha Hi, set for June release". OTTPlay (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.