सामग्री पर जाएँ

आश्रय फ़ाउन्डेशन

आश्रय
स्थापना 1982 (1982)
प्रकार दान संस्था (पंजीकृत सोसाइटी)
वैधानिक स्थिति कर-मुक्त
स्थान
निर्देशांक12°58′12″N 77°39′00″E / 12.9699°N 77.6499°E / 12.9699; 77.6499निर्देशांक: 12°58′12″N 77°39′00″E / 12.9699°N 77.6499°E / 12.9699; 77.6499
क्षेत्र
करनाटक, भारत
सेवाएँ बच्चों और महिलाओं की भलाई
संस्थापक
रमा अनंत
अध्यक्ष
शांति चाको
सचिव
नोमिता चंडी
5 सदस्य बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स
सहायक आश्रय नीलबाग निवासीय स्कूल
जालस्थलwww.ashraya.net

आश्रय फ़ाउन्डेशन एक भारतीय गैर-सरकारी संस्था है जिसका मुख्यालय इंद्रानगर, बंगलोर, करनाटक में स्थित है। फ़ाउन्डेशन बेसहारा बच्चों की भलाई और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती है।

उद्देश्य

आश्रय की स्थापना 1982 में कई जवान औरतों ने मिलकर संस्थापक रमा अनन्त की अध्यक्षिता में की थी। फ़ाउन्डेशन बेसहारा बच्चों की भलाई और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती है।[1]

इतिहास और कार्यक्रम

1982 में अपनी स्थापना के समय संस्था बेंगलोर के स्थानांतरित निर्माणकर्मियों के बच्चों पर केन्द्रित थी। प्रारंभ में ग्रीटिंग कार्ड बेचकर चंदा जमा किया गया और सब काम शहर के एक छोटे से किराए की जगह से किया गया। इससे अर्जित धन मज़दूरों के बच्चों की काम के स्थान पर देखरेख का केन्द्र बनाया गया। [2] अब यह संस्था महिलाओं और बच्चों के लिए कई लाभकारी काम कर रही है।

सन्दर्भ

  1. "Ashraya mission". Ashraya. 2014. मूल से 2 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि नवम्बर 19, 2014.
  2. "The Hindu". The Hindu. मार्च 19, 2011. अभिगमन तिथि नवम्बर 19, 2014.