सामग्री पर जाएँ

आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस

१२७२४ आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस एसी कोच

आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस एक सुपरफ़ास्ट दक्षिण केन्द्रीय रेलवे की ट्रेन है जो की आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद तथा देश की राजधानी नयी दिल्ली को जोडती है। इसका संचालन नियमित रूप से होता है तथा यह इस दूरी को पूरा करने में २७ घंटों का समय लेती है। इस दौरान यह आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा से होकर के गुजरती है।

भारतीय रेलवे ने इसे हैदराबाद से नयी दिल्ली जाने के दौरान १२७२३ तथा नयी दिल्ली से हैदराबाद जाने के दौरान १२७२४ क्रमांक दिया हुआ है। यह ट्रेन सेवा पहली बार मधु दंडवते के द्वारा १९७६ में शुरू की गयी थी।

संचालन का विवरण

१९७८ में यह ट्रेन इस दूरी को मात्र २३ घंटे में ही पूरा कर लिया करती थी उसके बाद से इस ट्रेन का समय बढ़ गया इसका मुख्य कारण यह भी था कि उस समय इस ट्रेन के रूट के कई हिस्से (१६७० किमी में लगभग ३०० किमी) सिंगल लाइन थे।

समय सारणी

आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस हैदराबाद दकन की और जाने के लिए नयी दिल्ली को हर शाम १७:३० घंटे पर छोडती है तथा अगले दिन १९:५० घंटे पर वहां पहुँचती है। अपनी वापसी की यात्रा के लिए यह ट्रेन हैदराबाद से हर सुबह ०६:२५ घंटे पर निकलती है तथा नयी दिल्ली में सुबह ०९:०५ घंटे पर अगली सुबह पहुँचती है।[1][2][3]

परिपथ

इस ट्रेन का परिपथ निम्नवत है-

आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस का परिपथ[1][2]
स्टेशन नाम स्टेशन एवं कोड १२७२४ विश्राम स्रोत्र स्थल से
किमी में दूरी
दिन १२७२३ विश्राम स्रोत्र स्थल से
किमी में दूरी
दिन
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
नयी दिल्लीएन-डी-एल-एसस्रोत्र१७:३००९:०५लक्ष्य१६७७
हज़रात निजामुद्दीनएन-जी-एम्कोई विश्राम नहींकोई विश्राम नहीं०८:३८०८:४०२ मिनट१६७०
मथुरा जंक्शनएम्-टी-जे१९:२८१९:३०२ मिनट१४१०६:०६०६:०८२ मिनट१५३६
आगरा केंटए-जी-सी२०:३७२०:४०३ मिनट१९५०५:२००५:२३३ मिनट१४८२
ग्वालियर जंक्शनजी-डब्ल्यू-एल२२:००२२:०३३ मिनट३१३०३:२९०३:३२३ मिनट१३६४
झाँसी जंक्शनजे-एच-एस२३:३०२३:३८८ मिनट४१००२:०८०२:१६८ मिनट१२६७
भोपाल जंक्शनबी-पी-एल०३:२००३:३०१० मिनट७०१२१:५०२२:००१० मिनट९७६
नागपुर जंक्शनएन-जी-पी०९:४००९:५०१० मिनट१०९०१५:४५१५:५५१० मिनट५८७
चंद्रपुरसी-डी१२:२४१२:२६२ मिनट१२८७१२:५४१२:५५१ मिनट३९०
बल्हारशाह जंक्शनबी-पि-क्यु१३:२०१३:३०१० मिनट१३०११२:२५१२:३५१० मिनट३७६
सीरपुर खागा नगरएस-के-जेड-आर१४:१८१४:२०२ मिनट१३७११०:५४१०:५५१ मिनट३०६
बेल्लाम्पल्लीबी-पी-ए१४:५३१४:५५२ मिनट१४०९१०:२७१०:२८१ मिनट२६८
मनचेरियलएम्-सी-आई१५:१३१५:१५२ मिनट१४२९१०:०११०:०२१ मिनट२४८
रामागुंदमआर-डी-एम्१५:२३१५:२५२ मिनट१४४३०९:४८०९:५०२ मिनट२३४
कज़ीपत जंक्शनके-जेड-जी१६:४५१६:४७२ मिनट१५३५०८:४००८:४२२ मिनट१४२
सिकंदराबाद जंक्शनएस-सी१९:१५१९:२०५ मिनट१६६७०६:४५०६:५०५ मिनट१०
हैदराबाद दकनएच-वाई-बी१९:५०लक्ष्य१६७७स्रोत्र०६:२५

सामान्य जानकारी

जैसा की सहज रूप से ही स्पष्ट है कि यह ट्रेन आंध्रप्रदेश तथा उसके बाहिरी हिस्सों में बहुत अधिक रूकती है परन्तु नागपुर तथा भोपाल के बीच में यह बिना किसी रुकावट के जाती है।[4] दक्षिण एक्सप्रेस की बहुत धीमी गति के चलते इस ट्रेन के हाल्ट इटारसी और बीना में बनाने की मांग की जा रही है। इस ट्रेन की औसत गति ६२ किमी प्रति घंटा है (हाल्ट्स को जोड़ के)।

सन्दर्भ

  1. "ए-पी एक्सप्रेस – १२७२४". मेकमायट्रिप डॉट कॉम. उल्लिखित २३ अगस्त २०१२. मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2014. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "ए-पी एक्सप्रेस – १२७२३". मेकमायट्रिप डॉट कॉम. उल्लिखित २३ अगस्त २०१२. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2014. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "इलेकट्रिक लोकोमोटिव क्लासेस". आय आर एफ सी ए. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2014.
  4. "आन्ध्र प्रदेश एक्सप्रेस". क्लियर ट्रिप डॉट कॉम. मूल से 7 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2014.